पूर्व WWE रेसलर और अभिनेता सौरव गुर्जर गिरफ्तार! मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Saurav Gurjar Arrested: पूर्व WWE रेसलर और अभिनेता सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
wwe wrestler saurav gurjar arrested mumbai airport sent to judicial custody gsp26
सौरव गुर्जर(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wrestler Saurav Gurjar Arrested Mumbai Airport: मशहूर अभिनेता और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। गचीबोवली पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में लेने के तुरंत बाद पुलिस ने सौरव को अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हैदराबाद की 29 वर्षीय महिला ने दर्ज कराया मामला

यह पूरी कार्रवाई हैदराबाद की एक 29 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई गंभीर शिकायत के आधार पर हुई है। महिला ने 15 अगस्त को हैदराबाद के गचीबोवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि सौरव गुर्जर ने उनके साथ शादी और बिजनेस का झूठा वादा करके धोखा दिया, यौन शोषण किया और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

झांसे में आकर छोड़ी अमेरिका की नौकरी

शिकायत के अनुसार, महिला और सौरव की पहली बातचीत साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातें होते-होते दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए। वे पहली बार 25 दिसंबर 2021 को मिले थे, जहां सौरव ने महिला से शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का पक्का आश्वासन दिया था।

महिला का आरोप है कि सौरव ने उन्हें भारत लौटकर साथ में बिजनेस शुरू करने का भरोसा दिलाया था। उनके इस आश्वासन पर आंख बंद करके भरोसा करते हुए महिला ने अमेरिका में अपनी अच्छी-भली नौकरी छोड़ दी और भारत वापस आ गईं। इस पूरे घटनाक्रम और सौरव गुर्जर के व्यवहार के कारण महिला का करियर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

wwe wrestler saurav gurjar arrested mumbai airport sent to judicial custody gsp26
राहुल गांधी को स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए... CM फडणवीस ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस को बेरोजगार कर दिया

शादी के सवाल पर ब्लॉक किया नंबर

पीड़िता के मुताबिक, सौरव अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके साथ हैदराबाद में रहे थे। लेकिन जब भी वे शादी का मुद्दा उठातीं, सौरव बातचीत से बचते, विवाद करते और उनका फोन नंबर ब्लॉक कर देते थे।

अंततः सौरव बिना कोई सूचना दिए अचानक गायब हो गए और सारे संपर्क बंद कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस का रुख किया, जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आज यह बड़ी कार्रवाई हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com