क्या रची गई थी PM मोदी की रैली में हमले की साजिश? मुंबई पुलिस ने किया ये खुलासा

PM MODI
FILE- PHOTO
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक बड़ा खुलासा किया है। पीएम मोदी (PM Modi) की मुंबई में हुई रैली (rally) को लेकर मुंबई पुलिस ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। खबरों के अनुसार मोदी की रैली से पहले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया जो सेना का सिपाही बनकर आया था। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। तो क्या मुंबई में पीएम मोदी को जान से मारने की साजिश रची गई थी? फिलहाल इस बात की पुष्टि मुंबई पुलिस ने नहीं की है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है। 

मुंबई पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। वह सेना का सिपाही (army soldier) बनकर आया था। पीएम मोदी की रैली से पहले सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का सिपाही बनकर आये एक शख्स को  गिरफ्तार किया गया।

https://twitter.com/ani_digital/status/1616667770695061504

गौरतलब है कि 19 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई  दौरे पर आये थे। उन्होंने लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर रखे गए 20 आपला दवाखाना (स्वास्थ्य क्लीनिक) का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य मौजूद थे।