-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vile Parle Assembly Sanjay Upadhyay Is Preparing For Parag Alvani Seat
विलेपार्ले विधानसभा में उलटफेर की अटकलें, पराग अलवानी की सीट पर संजय उपाध्याय कर रहे तैयारी
- Written By: शुभम सोनडवले
विलेपार्ले विधानसभा क्षेत्र से विधायक पराग अलावणी वाली सीट पर संजय उपाध्याय तैयारी कर रहे है। संजय मुंबई बीजेपी के तीन बार के महामंत्री है और उनके समर्थकों का दावा है कि जब राजस्थान बीजेपी के तीन बार के महामंत्री और पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बन सकते है तो किसी भी सीट पर पार्टी किसी का भी टिकट काट कर किसी को भी मौका दे सकती है।

पराग अलवानी और संजय उपाध्याय
मुंबई. जोखिमभरे और चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा से विख्यात रहा है। लोकसभा चुनाव में मुंबई के तीन मौजूदा सांसदों का टिकट काट कर नए लोगों को मौका देनेवाली बीजेपी, विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही कोई चकित करने वाला निर्णय ले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। सूत्रों का ऐसा दावा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर मध्य मुंबई सहित अन्य लोकसभा चुनाव क्षेत्रों के विधान सभा सीटों पर ऐसा ही कुछ हटके करने जा रही है।
विलेपार्ले विधानसभा क्षेत्र से विधायक पराग अलावणी वाली सीट पर संजय उपाध्याय तैयारी कर रहे है। संजय मुंबई बीजेपी के तीन बार के महामंत्री है और उनके समर्थकों का दावा है कि जब राजस्थान बीजेपी के तीन बार के महामंत्री और पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बन सकते है तो किसी भी सीट पर पार्टी किसी का भी टिकट काट कर किसी को भी मौका दे सकती है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संजय को उम्मीदवारी के संकेत मिल गए हैं और उसी के अनुरूप संजय चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट भी गए हैं।
लोकसभा चुनाव में उत्तर मध्य मुंबई जिले से बीजेपी ने अपनी तत्कालीन सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर 26/11 मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार आमिर अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले एडवोकेट उज्जवल निकम को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड को निकम की तुलना में कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था लेकिन निकम फिर भी हार गए।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
सूत्रों का कहना है कि निकम की अप्रत्याशित हार को पार्टी द्वारा कराई गई जांच में पता चला है कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी और संघ परिवार के प्रभाव वाले वोट पार्टी को मिले, लेकिन सीटिंग विधायकों एवं दूसरे जनप्रतिनिधि निकम को अतिरिक्त वोट दिलाने में नाकाम रहे। नतीजतन पार्टी को उत्तर मध्य मुंबई की सीट गंवानी पड़ी। इसकी गाज अब संबंधित विधायक और पिछली बार चुनाव लड़े नेताओं पर गिर सकती है। ऐसे विधायकों में विलेपार्ले से पार्टी विधायक पराग अलावणी का नाम सामने आ रहा हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे पर मंथन, अमित शाह से मिले फडणवीस और बावनकुले
पराग पिछले 10 वर्षों से विलेपार्ले में विधायक हैं, उसके पहले नगरसेवक रह चुकी है। उनकी पत्नी भी निर्दलीय नगरसेवक निर्वाचित हो चुकी है। कोंकणी मराठी, गुजराती व उत्तरभारतीय बहुलता वाले इस क्षेत्र से पार्टी को ढेरों उम्मीदें थीं। हालांकि इस क्षेत्र से निकम को वर्षा गायकवाड़ से दोगुना वोट मिले हैं तथा जिले के दूसरे किसी भी अन्य विधानसभा क्षेत्र की तुलना से ज्यादा वोट मिले हैं फिर भी यहां से पार्टी को और ज्यादा की उम्मीदें थीं। इस लिहाज से पराग की दावेदारी कमजोर नहीं है, लेकिन मुंबई बीजेपी के महामंत्री पद बैठे नेता यदि क्षेत्र में सक्रिय होकर काम कर रहा है तो इसको भी हवा में नहीं उड़ाया जा सकता है, निश्चित रूप से इस क्षेत्र को लेकर पार्टी कुछ चौकाने वाले फैसले की ओर बढ़ रही है।
उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार एड. उज्जवल निकम ने कहा कि मैंने अपनी हार का सहज स्वीकार किया था तथा हार को लेकर किसी के बारे में किसी की शिकायत नहीं की है। किसी निगेटिव रिपोर्ट को कोई जानकारी मुझे नहीं है।
संजय उपाध्याय ने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा होनी ही चाहिए। मैं क्षेत्र का निवासी हूं और वर्षों से क्षेत्र में जनहित के काम करता रहा हूं। वरिष्ठों के निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाता आया हूं। आगे उम्मीदवारी की इच्छा भी रखता हूं। यदि पार्टी मौका देती है तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं।
विधायक पराग अलावणी ने कहा कि मैं 10 साल से क्षेत्र का विधायक हूं। लोगों से मेरा सीधा संपर्क रहा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में मेरे कार्यों की एक अलग पुस्तक बनाई जा सकती है। मेरे क्षेत्र में कोई और भी इच्छुक हो सकता है। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने किसी और को तैयारी करने के संकेत दिए हैं, यह मैं नहीं मान सकता, क्योंकि अभी तक उम्मीदवारी नहीं दिए जाने से संबंधित कोई निर्देश मुझे नहीं मिला है।
Vile parle assembly sanjay upadhyay is preparing for parag alvani seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














