- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vidyavihar Bridge Deadline Extended Bmc Delays Construction
Mumbai: विद्याविहार ब्रिज की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब जून 2026 तक पूरा होगा काम
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai: विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट ब्रिज की डेडलाइन तीसरी बार बढ़ाई गई। अब काम जून 2026 तक पूरा होगा। पुनर्वसन और डिजाइन बदलाव के कारण लागत बढ़कर 179 करोड़ पहुंच गई है।

विद्याविहार ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: विद्याविहार ब्रिज की डेडलाइन को एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है, यानी नागरिकों को अब और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
बीएमसी के मुताबिक, विद्या विहार इंस्ट-वेस्ट कनेक्टर ब्रिज जो मार्च 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाकर जून कर दिया गया है, क्योंकि बीएमसी का कहना है कि ब्रिज के पश्चिम में कमर्शियल ढांचे के ध्वस्तीकरण और पुनर्वसन की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई।
बता दे कि यह तीसरी बार है जब ब्रिज को समय सीमा को आगे बढ़ाया गया है। इसके पहले यह ब्रिज मध्य 2025 तक तक पूरा होना था फिर मार्च 2026 किया गया और अब जून 2026। इस प्रोजेक्ट की लागत 178.93 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
कमर्शियल ढांचा बना देरी का कारण
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रिज के पूर्व इलाके में काम काफी हद तक पूरा हो गया है, लेकिन पश्चिम इलाके में कमर्शियल ढांचा था जिसमें पुनर्वसन का मामला जुड़ा हुआ था। अब इस मुद्दे को सुलक्ष्य लिया गया है। मध्य दिसंबर तक पुनर्वसन का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद पश्चिम में ब्रिज का काम तेजी से पूरा किया जाएगा।
पुल बनने के बाद 10-15 मिनट का होगा सफर
यह ब्रिज आरएन गांधी स्कूल (पूर्व) से रामदेव पीर मार्ग (पश्चिम) तक फैला होगा। फिलहाल विद्याविहार ईस्ट से वेस्ट जाने में 30 मिनट से अधिक समय लगता है, लेकिन पुल बनने के बाद यह सफर सिर्फ 10-15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। पश्चिमी हिस्से की संरचनाओं को हटाकर काम तेजी से किया जाएगा। तो अब उम्मीद है कि बीएमसी इस ब्रिज का निर्माण मानसून से पहले पूरा कर ले।
ये भी पढ़ें:- Mumbai: कांदिवली में दिनदहाड़े फायरिंग, फ्रेंडी डीलिमा गंभीर रूप से घायल
99 करोड़ से 179 करोड़ हुई परियोजना लागत
- डिजाइन बदलाव और अवरोधों के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी हुई है, जिसके चलते इसकी लागत भी बढ़कर 178।93 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले 99.98 करोड़ रुपये थी।
- यह बिज विद्याविहार स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर 120 मीटर लंबे गर्डर के साथ बनाया जा रहा है, जिसमें ट्रैक पर कोई सपोर्टिंग पिलर नहीं होगा।
इस पुल की कुल लंबाई 613 मीटर होगी, जिसमें दो लेन और फुटपाथ शामिल होंगे। - इस परियोजना की योजना 1991 में बनी थी। लेकिन 2016 में बीएमसी ने इसे आगे बढ़ाया और 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ।
पहले मध्य-2022 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य लेकिन कोविड-19 और डिजाइन में बदलाव के चालते इसमें देरी हुई।
Vidyavihar bridge deadline extended bmc delays construction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














