- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Suspense On Attending Cm Thackeray Session Did Not Attend Tea Party
सीएम ठाकरे के सत्र में भाग लेने पर सस्पेंस, चाय पार्टी में नहीं हुए शामिल
- Written By: लतिकेश शर्मा

मुंबई: सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के विधान मंडल के शीत सत्र (Winter Assembly session) में भाग लेने पर सस्पेंस (Suspense) बना हुआ है। मंगलवार को विधान मंडल के शीत सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी (Tea Party) में सीएम ठाकरे शामिल नहीं हुए। वहीं उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी वीडियो कांफ्रेसिंग (Video Conferencing) के जरिए भाग लिया। ऐसे में अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री ठाकरे, बुधवार से शुरू हो रहे शीत सत्र में भाग लेंगे। सीएम ठाकरे का हाल ही में रीढ़ का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
हालांकि कुछ दिनों पूर्व उन्होंने अचानक विधान भवन जाकर सबको चौका दिया था। चाय पार्टी में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण, जयन्त पाटिल, सुभाष देसाई, एकनाथ शिंदे, अनिल परब और आदित्य ठाकरे समेत कई मंत्री समेत विधायक मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
18 साल बाद बरी हुए राज ठाकरे, रेलवे भर्ती आंदोलन, जानें कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
International Tea Day 2026:सिर्फ अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है व्हिस्की और सोनपापड़ी फ्लेवर वाली चाय
मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, पुलिस पर पत्थरबाजी; 10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
विपक्ष को सरकार की चाय पसंद नहीं
प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार किया। नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि यह सरकार किसी भी मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है। इस सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए हम सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार कर रहे हैं।
कैबिनेट बैठक में रणनीति
शीत सत्र से पहले हुई कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र आघाडी सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष का सामना करने की रणनीति पर मंथन किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भाग लिया। सूत्रों के मुताबिक़, बैठक में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, अहम प्रस्तावों और विधेयकों को निपटाने की रणनीति तैयार की गई।
विपक्ष का सामना करने के लिए तैयार
कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि हम शीत सत्र के दौरान विपक्ष का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा घोटाले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं ओबीसी आरक्षण को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। अजीत पवार ने कहा कि बीजेपी के 12 विधायकों का निलंबन सदन के नियमों के तहत किया गया है। ऐसे में इस पर सवाल उठाना सही नहीं है।
Suspense on attending cm thackeray session did not attend tea party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में पीएम आवास योजना को बड़ा बूस्ट, किफायती घरों के लिए 220 करोड़ मंजूर
May 21, 2026 | 01:10 PM18 साल बाद बरी हुए राज ठाकरे, रेलवे भर्ती आंदोलन, जानें कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
May 21, 2026 | 01:09 PMबजरंग दल अब क्यों…बंगाल में नए पशुवध पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले- इससे हिंदुओं को हो रही तकलीफ
May 21, 2026 | 01:08 PMनागपुर MLC चुनाव की हलचल तेज, कांग्रेस ने मांगे आवेदन; भाजपा तैयार करेगी पैनल
May 21, 2026 | 01:05 PMइंदौर के IET हॉस्टल में हंगामा: 18 छात्र चिन्हित, एग्जाम रोकने और ₹25 हजार के जुर्माने की तैयारी
May 21, 2026 | 01:04 PMInternational Tea Day 2026:सिर्फ अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है व्हिस्की और सोनपापड़ी फ्लेवर वाली चाय
May 21, 2026 | 01:01 PMMumbai Ahmedabad Bullet Train कॉरिडोर में बड़ा इंजीनियरिंग माइलस्टोन, गुजरात में 14 स्टील ब्रिज तैयार
May 21, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












