गोवंडी में 10 वर्ष बाद झारखंड से नौकर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Lakhan yadav
Published on
Updated on

मुंबई: मालिक के घर में लाखों रुपए की चोरी कर पिछले 10 वर्षों से फरार 35 वर्षीय नौकर को गोवंडी पुलिस (Govandi Police) ने झारखंड (Jharkhand) से गिरफ्तार (Arrested) कर मुंबई (Mumbai) लाई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान लखन दिलावर यादव उर्फ विजय दिलावर यादव के रूप में की है। 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मुजरिम ने अपने दो साथी छोटी यादव और सुधीर यादव के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस उप निरीक्षक संपत नाले ने बताया कि घटना 2012 की है और उस समय पुलिस ने छोटी यादव को झारखंड से गिरफ्तार किया था, लेकिन लखन और सुधीर फरार थे, हैरानी की बात है की पिछले दस सालों से लखन मुंबई में भेष और नाम बदलकर रह रहा था। 

लाखों रुपए के गहने और कैश की थी चोरी

गोवंडी पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक जनार्दन रोकड़े ने बताया की गिरफ्तार आरोपी लखन कई सालों से शिकायतकर्ता के घर में काम करता था। जब घर के मालिक बाहर गए थे तब उसने अपने दोनों दोस्तों मिलकर घर से करीब 3 लाख रुपए नकद और 2 लाख के लगभग ज्वेलरी चोरी किया था। लखन को 11 मई तक पुलिस रिमांड में लेकर जांच चल रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुदर्शन होनवडजकर और पुलिस निरीक्षक तुकाराम कोयंडे के मार्गदर्शन में एटीसी स्टाफ ने कार्रवाई की है और अब फरार सुधीर की तलाश जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com