महाराष्ट्र में मराठी सख्ती के दूसरे दिन 1500 ऑटो-कैब ड्राइवरों को नोटिस जारी, 3 माह के लिए निलंबित होगा बैज

Auto-Cab Driver Notice Issued: महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने राज्यभर में ऑटो-कैब ड्राइवरों के लिए व्यवहारिक मराठी अनिवार्य कर दी है। दूसरे दिन जांच में विफल रहने वाले 1,499 चालकों को नोटिस जारी किया।
RTO Action Against Non-Marathi Auto-Rickshaw And Taxi Drivers
गैर-मराठी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते RTOसोर्स: IANS
Published on
Updated on

RTO Action Against Non-Marathi Auto-Rickshaw And Taxi Drivers: महाराष्ट्र में मराठी भाषा सख्ती का नया दौर शुरु हो गया है। मुंबई में ऑटो रिक्शा और कैब ड्राइवरों के लिए व्यवहारिक मराठी का ज्ञान अनिवार्य करने के नियम को परिवहन विभाग ने सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। अभियान के दूसरे दिन मुंबई महानगर क्षेत्र में 3,942 और राज्य के अन्य हिस्सों में 5,211 चालकों की जांच की गई। इनमें से कुल 1,499 चालकों को व्यवहारिक मराठी का पर्याप्त ज्ञान नहीं होने पर नोटिस जारी की गई। यह जांच 30 सितंबर तक चलेगी।

मुंबई में 3,942 ड्राइवरों में से 722 नहीं बाेल पाए मराठी

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने के बाद एक महीने की अवधि में मराठी नहीं सीखने पर संबंधित चालक का बैज तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्र में 3,942 चालकों की जांच में 722 ड्राइवर व्यवहारिक मराठी के ज्ञान में कमी वाले पाए गए।

महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 5,211 ड्राइवरों की हुई जांच

वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में 5,211 चालकों की जांच की गई, जिनमें 777 चालकों को नोटिस जारी की गई। परिवहन विभाग की यह जांच मुहिम 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान सभी व्यावसायिक वाहन चालकों के मराठी ज्ञान की जांच की जाएगी। परिवहन विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है। पहले चरण में व्यवहारिक मराठी का ज्ञान नहीं होने पर चालक को नोटिस दी जाएगी।

कहां कितने ड्राइवरों का हुआ मराठी भाषा का टेस्ट

  • मुंबई महानगर क्षेत्र : 3,942 जांच, 722 नोटिस

  • शेष महाराष्ट्र: 5,211 जांच, 777 नोटिस

  • अभियान की अवधि: 20 अगस्त से 30 सितंबर 2026

RTO Action Against Non-Marathi Auto-Rickshaw And Taxi Drivers
महाराष्ट्र में सभी ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को मराठी बोलना जरूरी, लाइसेंस देते वक्त ही होगा मराठी का टेस्ट

मराठी नहीं सीखी तो 3 माह के लिए निलंबित होगा बैज

दूसरे चरण में नोटिस मिलने के एक महीने के भीतर संबंधित चालक के लिए व्यवहारिक मराठी सीखना अनिवार्य होगा। तीसरे चरण में निर्धारित अवधि में मराठी का ज्ञान साबित नहीं करने पर चालक का बैज तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि व्यावसायिक वाहन चालकों को मराठी आना केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से भी जुड़ा है। चालकों को मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित अवधि के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com