-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Redevelopment Of Refugee Buildings Of Gtb Nagar
जीटीबी नगर की रिफ्यूजी इमारतों का पुनर्विकास
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: जीटीबी नगर (GTB Nagar) स्थित जर्जर रिफ्यूजी बिल्डिंगों (Refugee Buildings) के पुनर्विकास (Redevelopment) का रास्ता साफ हो गया है। मंत्रालय में राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पाकिस्तान से आए रिफ्यूजी लोगों के रहने के लिए तैयार की गई बिल्डिंगे बहुत जर्जर हो गयी हैं। इन इमारतों के पुनर्विकास का काम पिछले काफी समय से लटका पड़ा है। बीएमसी ने कई बार इमारतों को खाली करने का नोटिस भी दिया है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग इमारत खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं। बहुत से लोग घर बेंच कर चले गए हैं। बीएमसी में विपक्ष के नेता रहे रवि राजा ने इमारतों के पुनर्विकास की पहल पिछले काफी दिनों से कर रहे हैं। जिसके तहत राजस्व मंत्री थोरात ने मंत्रालय में बैठक बुलाई थी।
बैठक में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, बीएमसी में विपक्ष के नेता रहे रवि राजा, मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल, अतुल बर्वे के अलावा राजस्व विभाग के सचिव, परियोजना पुनर्वास विभाग के सचिव, जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी, भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारी, बीएमसी के एफ नॉर्थ विभाग के अधिकारी, स्टाम्प ड्यूटी विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल
जुर्माना माफ करने का भी निर्णय
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने बताया कि जीटीबी नगर के पंजाबी कॉलोनी की सभी सोसायटियों पर स्टांप शुल्क पर 400 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। बैठक में जुर्माना माफ करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस संभाग के 201 निवासी परिवारों को सनद जारी करने के लिए 20 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया गया। इस जुर्माने को घटाकर 3 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। जीटीबी के पंजाबी कॉलोनी परिसर की 25 सोसायटियों का सीमांकन किया गया है, लेकिन इस सीमांकन में सोसायटियों का क्षेत्रफल शामिल नहीं किया गया है। राजस्व मंत्री ने सभी सोसायटियों का सीमांकन कर क्षेत्रफल सोसायटियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया है।
Redevelopment of refugee buildings of gtb nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














