रविवार को यात्रा करने से पहले पढ़ें पूरी खबर नहीं तो होगी बड़ी परेशानी, जानें कहां है मेगा ब्लॉक

mega block
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल पर रविवार (Sunday ) को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक ( Mega Block) होगा। सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक सीएसएमटी से (CSMT) छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं माटुंगा (Matunga Station) और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएगी। 

सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी  के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

पनवेल और कुर्ला के बीच चलेंगी विशेष सेवाएं

ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर-8) के बीच लगभग 20 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति है।