-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Outline Of Uddhav Raj Thackeray Vijay Rally Finalised Released Poster
उद्धव-राज की ‘विजय रैली’ की तय हुई रूपरेखा, पोस्टर जारी कर दिया पैगाम
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं की विजय रैली का कार्यक्रम तय हो गया। उद्धव ठाकरे गुट ने एक पोस्ट कर विजय रैली की पूरी जानकारी दी है। वर्ली डोम में मनसे-उद्धव गुट के नेताओं की संयुक्त बैठक में फैसला लिया।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे विजय रैली (सौजन्य-एएनआई, एक्स)
मुंबई: शिवसेना यूबीटी ने 5 जुलाई को होने वाले अपने विजय मोर्चे का ब्यौरा आखिर साझा कर दिया है। इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट ने मराठी लोगों से इसमें सम्मिलित होने का आग्रह किया है और कहा है कि विजय रैली ऐसी मनाए कि दुबारा कोई मराठी भाषा की तरफ आंख उठाकर भी न देखें।
5 जुलाई को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित होने वाले ‘विजय रैली’ में दोनों ठाकरे बंधु एक साथ दिखाई देंगे। पहली कक्षा से हिंदी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाने संबंधी सरकारी आदेश को रद्द कराने के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे ने 5 जुलाई को एक संयुक्त मोर्चा निकालने का आह्वान किया था।
हालांकि, इससे पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस संबंध में जारी दोनों सरकारी आदेश वापस ले लिए गए हैं। इसके बावजूद, अब उसी निर्धारित तिथि 5 जुलाई को ठाकरे बंधु एक साथ ‘विजय समरोह’ आयोजित करेंगे। अब यह समारोह किस रूप में होगा, इसकी जानकारी सामने आई है। ठाकरे बंधुओं के ‘विजय समारोह’ की तैयारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
उद्धव गुट ने शेयर किया पोस्ट
उद्धव गुट ने पोस्ट शेयर कर अपने कार्यक्रम की जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, विजय समारोह 5 जुलाई, शनिवार को सुबह बजे निकाली जाएगी। ये समारोह एन.एस.सी.आय. डोम वरली, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
चला,
हा विजयी क्षण साजरा करूया!
आवर्जून उपस्थित रहा! pic.twitter.com/XcfW9vYMSm — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 3, 2025
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पैगाम
अपनी पोस्ट में शिवसेना यूबीटी ने लिखा, “इतिहास गवाह है… हमने हमेशा मराठी लोगों के साथ हुए हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। यही बुलंद आवाज एक बार फिर ‘हिंदी सत्ता’ के खिलाफ लड़ाई में सुनाई दी। सरकार को पीछे हटना पड़ा क्योंकि हम साथ हैं। मराठी लोगों की एकता की जीत हुई है! आइये, इस जीत के पल का जश्न मनाएं! मौजूद रहें! उद्धव ठाकरे – राज ठाकरे”
शिंदे को सताया बगावत का डर, ‘शिवकोष शिवसेना विश्वस्त संस्था’ का प्रस्ताव पेश
बैठक में तय की गई रूपरेखा
वर्ली डोम में मनसे-शिवसेना (उद्धव गुट) के नेताओं की एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में समारोह के स्वरूप को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मनसे की ओर से बाला नांदगांवकर, संदीप देशपांडे और नितीन सरदेसाई उपस्थित थे, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) की ओर से अनिल परब और सुनील शिंदे शामिल हुए। इस बैठक में समारोह की रूपरेखा तय की गई।
Outline of uddhav raj thackeray vijay rally finalised released poster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














