- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Operation Clean Of Shivaji Nagar Police Begins
शिवाजी नगर पुलिस का “ऑपरेशन क्लीन” शुरू, हिस्ट्रीशीटरों में भय
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई. शिवाजी नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन क्लीन” की शुरुआत करते हुए 7 हिस्ट्रीशीटरों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत शिकंजा कस दिया है, जिसमे एक महिला भी शामिल है. अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शुरू पुलिस की इस मुहिम से अपराधियों में भय देखा जा रहा है, वहीं स्थानीय जनता भी पुलिस की इस कार्रवाई से खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है.
हालांकि गिरोह के सरगना मुख्तार शेख सहित सात अपराधियों में से छह पुलिस के शिकंजे में है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
महिला सहित सात पर मकोका
शिवाजी नगर पुलिस के अनुसार, गिरोह के सरगना मुख्तार अहमद वसीउल्लाह शेख (29), जुबैर अहमद वसीउल्लाह शेख उर्फ़ पापा (22), इरफ़ान अहसान अली शेख उर्फ़ गंधगी (28), रिजवान अहसान अली शेख (26), मुजीब रहमान गुलाम रसूल खान (30), अल्फराज़ इस्तिखार खान उर्फ़ टनटन (33) और एक महिला रिज़वाना उर्फ़ मोहसिना शफ़ीक़ शेख (24) के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि टनटन अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
वर्चस्व बनाने के लिए फैलाई दहशत
मुख्तार ने अपना वर्चस्व बनाने के लिए इलाके में हफ्ता वसूली, जबरन लूट, जमीन क़ब्ज़ा, डकैती, दंगा करना जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और इसका विरोध करने वाले पर गैंग द्वारा प्राण घातक हमला भी कराया है जिससे क्षेत्र में इसका भय बना रहे. पुलिस ने एक मामले में हत्या का प्रयास और क्षेत्र में दंगा करने के आरोप में मुख्तार और उसकी गैंग के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमे एक महिला भी शामिल थी. पीड़ित महिला की लिखित शिकायत और क्षेत्र के बढ़ते अपराध व आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड को देखते पुलिस ने मकोका के तहत शिकंजा कस दिया.
मकोका के लिए बनी विशेष टीम
शिवाजी नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर गायके ने बताया कि इलाके में बढ़ते अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अपर पुलिस आयुक्त संजय दराडे और पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय और सहायक पुलिस आयुक्त विश्वपाल भुजबल के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक (अपराध) इक़बाल शिकालगर के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष नरुटे, सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले, सहायक पुलिस निरीक्षक विलास राठोड, पुलिस उप निरीक्षक गणेश जाधव, पुलिस उप निरीक्षक प्रमोद कदम, पुलिस उप निरीछक दत्ताराय बंसोड़े, पुलिस उपनिरीक्षक अल्पेश लावंड की स्पेशल टीम तैयार की. इस टीम ने कड़ा परिश्रम कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की है.
Operation clean of shivaji nagar police begins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










