-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Open Spaces Shortage Udri Report Bmc K East P North Ward Mumbai Survey
मुंबई में खुली जगहों की भारी कमी, 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान, अध्ययन रिपोर्ट ने जताई चिंता
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Open Space Crisis: मुंबई में नागरिकों के हिस्से सिर्फ 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान उपलब्ध है। UDRI और नागर की रिपोर्ट में BMC से डेटा आधारित योजना और रखरखाव पर ध्यान देने की अपील।

खुले स्थान (प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Open Spaces Shortage UDRI Report: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ती आबादी के मुकाबले सार्वजनिक खुले स्थानों का गंभीर अभाव बना हुआ है। मौजूदा स्थिति यह है कि शहर के प्रत्येक नागरिक के हिस्से में औसतन केवल 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान उपलब्ध है, जबकि राष्ट्रीय मानकों के अनुसार यह आंकड़ा 10 से 12 वर्ग मीटर के बीच होना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल नए पार्क और मैदान विकसित करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि पहले से मौजूद सार्वजनिक स्थानों के रखरखाव, संरक्षण और प्रभावी संचालन पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है।
अर्बन डिजाइन रिसर्च इंस्टीट्यूट (यूडीआरआई) और नागर द्वारा तैयार की गई एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि विभिन्न सरकारी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें और उपलब्ध आंकड़ों का व्यवस्थित उपयोग करें, तो शहर के खुले स्थानों की गुणवत्ता और उपयोगिता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि स्थानीय नागरिकों की भागीदारी बढ़ाई जाए तथा जिन इलाकों में खुले स्थानों की सबसे अधिक कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निवेश किया जाए।
627 खुले स्थानों का किया विस्तृत सर्वेक्षण
इस अध्ययन के तहत बीएमसी के के-ईस्ट और पी-नॉर्थ वाडों में स्थित 627 सार्वजनिक खुले स्थानों का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के आधार पर एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक पार्क, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थलों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, अतिक्रमण की जानकारी तथा रखरखाव से जुड़े विवरण दर्ज किए गए है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर ZP के पास लीगल सेल ही नहीं! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा फैसला
उत्तन-विरार सी लिंक को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी, प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी
राज्य में रोपे जाएंगे 300 करोड़ पौधे… CM देवेंद्र फडणवीस और वन मंत्री गणेश नाईक की मौजूदगी में बड़ा ऐलान
अभिजीत दीपके को मिला था भाजपा में शामिल होने का ऑफर, इनकार किया तो दी गईं धमकियां, CJP प्रमुख का बड़ा दावा
रिपोर्ट के अनुसार यह डेटाबेस भविष्य की योजना बनाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विकास कार्यों की नियमित निगरानी में प्रशासन की मदद करेगा। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुंबई विकास योजना-2034 के तहत प्रति व्यक्ति 6.13 वर्गमीटर खुला स्थान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें:- उत्तन-विरार सी लिंक को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी, प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी
संरक्षण और उपयोग को प्राथमिकता
इस उद्देश्य के लिए आरक्षित कई भूखंडों का अब तक विकास नहीं हो सका है, ऐसे में नई परियोजनाओं के साथ-साथ मौजूदा पाकों और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण, रखरखाव और बेहतर उपयोग पर भी समान प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
अध्ययन का निष्कर्ष है कि यदि डेटा आधारित योजना, विभागों के बीच स्पष्ट जिम्मेदारी का बंटवारा और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, तो मुंबई शहर के सार्वजनिक खुले स्थानों को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और नागरिकों के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इसके लिए नई नीतियां बनाने से अधिक जरूरी मौजूदा व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
Open spaces shortage udri report bmc k east p north ward mumbai survey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में खुली जगहों की भारी कमी, 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान, अध्ययन रिपोर्ट ने जताई चिंता
Jul 30, 2026 | 04:17 PMदतिया उपचुनाव: मतदान के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती; MP सरकार और ECI को नोटिस जारी
Jul 30, 2026 | 04:09 PMनागपुर ZP के पास लीगल सेल ही नहीं! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा फैसला
Jul 30, 2026 | 04:05 PMउत्तन-विरार सी लिंक को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी, प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी
Jul 30, 2026 | 03:59 PMदतिया उपचुनाव: वोटिंग के दौरन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी पत्र, BJP जिलाध्यक्ष के निष्कासन की खबर निकली फेक
Jul 30, 2026 | 03:55 PMसिर्फ बदनाम मत करो, बीजेपी का ऑफर और धमकी किसने दी नाम बताओ, अभिजीत दीपके को बावनकुले की चुनौती
Jul 30, 2026 | 03:48 PMशिल्पा शिंदे की तारीफ, हर्षद की क्लास और राम कपूर विवाद पर माफी, लॉकअप 2 का फैमिली एपिसोड बना चर्चा का विषय
Jul 30, 2026 | 03:46 PMवीडियो गैलरी

डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM












