-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Sunil Shelke Looted Royalty Thousands Of Crores Sanjay Raut Alleges
NCP विधायक ने लूटी हजारों करोड़ की रॉयल्टी! सांसद राउत का आरोप, CM को भेजे सबूत
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के हाथों अब एनसीपी विधायक के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा आ गया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने एक पत्र लिखकर किया है।

सुनील शेलके और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने एनसीपी (अजित गुट) के विधायक सुनील शेलके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत का आरोप है कि शेलके ने खनन क्षेत्र में हजारों करोड़ों की रॉयल्टी हड़पकर सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। राउत ने फडणवीस से मांग की है कि वे शेलके के खिलाफ कार्रवाई करें और महाराष्ट्र की लूट को रोके।
इस पर विधायक शेलके ने कहा कि अगर राउत इस संबंध में कोई सबूत देते हैं, तो मैं उस पर जवाब दूंगा। राउत ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है। सरकार को समर्थन देने वाले दलों के विधायक और सांसद महाराष्ट्र को लूट रहे हैं, लेकिन फडणवीस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।मावल के विधायक शेलके ने हजारों करोड़ों की रॉयल्टी की चोरी की है। उन्होंने एमआईडीसी की जमीन पर अवैध रूप से खनन उद्योग शुरू किया और सरकार की रॉयल्टी को नुकसान पहुंचाया है।
सबूतों सहित भेजे 21 भ्रष्टाचार से जुड़े मामले – राउत
मैंने इस संबंध में पूरी जानकारी और सबूतों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। राउत ने यह भी कहा कि अब तक मैंने फडणवीस को उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों और विधायकों के भ्रष्टाचार से जुड़े 21 मामले सबूतों सहित भेजे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने किसी भी मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, न ही उन्होंने यह कहा है कि कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेरे किसी पत्र को संज्ञान में नहीं लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
पालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
CJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
रवींद्र चव्हाण को क्यों बनाया बीजेपी अध्यक्ष? नितिन गडकरी ने बता दिया कारण
सबूत के बिना मैं कुछ नहीं कहूंगा – शेलके
संजय राउत के आरोपों पर विधायक सुनील शेलके ने कहा कि बिना किसी तरह के सबूत के राउत ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अगर उनके पास कोई जानकारी, दस्तावेज, या मुझे इस संबंध में कोई सरकारी नोटिस आया हो, या कोई जांच चल रही हो, तो वे सबूत पेश करें। जब तक वे सबूत प्रस्तुत नहीं करते, तब तक मैं कोई सफाई नहीं दूंगा।
आरोप लगाना राउत की पुरानी आदत – मिटकरी
वहीं दूसरी ओर, विपक्ष के विधायक रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि राउत के आरोपों में कुछ सच्चाई हो सकती है। वहीं राकां के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आरोप लगाना राउत की पुरानी आदत है।”
Ncp sunil shelke looted royalty thousands of crores sanjay raut alleges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













