- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Illegal Hawkers Encroachment Drive Fine 7 Lakh
नवी मुंबई मनपा की बड़ी कार्रवाई, 8488 फेरीवालों पर गिरी गाज! 7 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
Navi Mumbai में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका ने पिछले सप्ताह एक विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई शहर के सभी 8 विभागीय कार्यालयों के माध्यम से की गई।
- Written By: आकाश मसने

होर्डिंग हटाते मनपा कर्मी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Action Against Encroachment In Navi Mumbai: नवी मुंबई में अवैध फेरीवालों, फुटपाथों पर अतिक्रमण, सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों और होर्डिंग्स/बैनरों पर नकेल कसने के लिए नवी मुंबई के सभी 8 विभागीय कार्यालयों के माध्यम से पिछले पूरे सप्ताह लगातार एक विशेष अभियान चलाया गया।
इन 7 दिनों के दौरान 330 दुकानों, 8488 अवैध फेरीवालों, 14 वाहनों और 1176 होर्डिंग/बैनर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान मनपा द्वारा उक्त लोगों से 7 लाख 45 हजार 50 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
31 को होगी मनपा अधिकारियों और पुलिस की बैठक
यह कार्रवाई नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के निर्देशानुसार मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (2) डॉ. राहुल गेठे के मार्गदर्शन में और उपायुक्त (अतिक्रमण) डॉ. कैलास गायकवाड के प्रत्यक्ष नेतृत्व में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
ई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
अपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
यह भी पढ़ें:- लंदन में छिपा है पुणे का कुख्यात गैंगस्टर नीलेश घायवल, पुलिस ने तेज की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया
गौरतलब है कि दिवाली के दौरान अस्थायी फेरीवालों की संख्या बढ़ने के कारण सड़कों, फुटपाथों और गलियों में अवैध फेरीवालों की संख्या बढ़ गई थी, इससे नागरिकों को असुविधा हुई। साथ ही इस त्योहार के दौरान विभिन्न वस्तुओं की खरीददारों की संख्या बढ़ने के कारण दोपहिया और अन्य वाहन बड़ी संख्या में सड़कों पर पार्क किए गए, जिससे यातायात की समस्याएं उत्पन्न हुईं। जिसे गंभीरता से लेते हुए मनपा द्वारा फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान अवैध स्टॉल, मंडप, वाहन और झोपड़ियों को बेदखल किया गया। शहर में यातायात की समस्या के स्थायी समाधान हेतु 31 अक्टूबर को यातायात पुलिस, मनपा के विभागीय कार्यकारी अभियंता, अवैध निर्माण निरोधक विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक होगी।
Navi mumbai illegal hawkers encroachment drive fine 7 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMतमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम क्यों नहीं? सामने आई सीट बंटवारे की असली इनसाइड स्टोरी
Apr 03, 2026 | 07:58 PM‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM











