-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Apmc Illegal Trade Encroachment Traffic Complaints
नवी मुंबई APMC सब्जी मंडी में 60% अवैध व्यापार, व्यापारी-अधिकारियों की सांठगांठ
- Written By: अपूर्वा नायक
Vashi APMC सब्जी मंडी में अवैध व्यापार, कब्जा और भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। 60% कारोबार बिना अनुमति चल रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से मंडी अव्यवस्थित हो गई है।

वाशी एपीएमसी मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: वाशी स्थित एपीएमसी की मंडियों में गैर कानूनी तौर से व्यापार किया जा रहा है। इन मंडियों में तैनात एपीएमसी के सुरक्षा अधिकारियों और कुछ व्यापारियों की मिलीभगत से यह गैर-कानूनी कारोबार फल-फूल रहे हैं।
सब्जी मंडी की खुली जगहों पर अवैध कारोबार करने वालों ने कब्जा जमा लिया है। जिसकी वजह से यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या चरम पर पहुंच गई है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि बिना इजाजत के व्यापार से मार्केट कमेटी की कमाई में भारी गिरावट आ रही है, किसानों के साथ धोखाधड़ी बढ़ रही है, ईमानदार व्यापारियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अपने कारोबार को समेटने लगे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सब्जी मंडी से लगे फुटपाथ, रास्तों में खाद्य पदार्थ बनाने वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से गंदगी और बदबू फैली रहती है। व्यापारियों का कहना है कि कुछ खास व्यापारी एपीएमसी के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर कानून को सीधे-सीधे ठेंगा दिखा रहे हैं, जिससे मार्केट कमेटी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
लेकिन इस गैर-कानूनी व्यापार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। व्यापारियों का आरोप है कि सब्जी मंडी में बिना इजाजत के व्यापार, कब्जा और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, यह चौंकाने वाली सच्चाई 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे किए गए एक इंस्पेक्शन में सामने आई।
सब्जी मंडी में हालात काबू से बाहरः
गौरतलब है कि एपीएमसी के सचिव शरद जरे के निर्देश के बाद फल और अनाज मार्केट में अवैध कारोबार और खुली जगह पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, लेकिन सब्जी मंडी में हालात काबू से बाहर हो गए हैं।
इंस्पेक्शन में पता बला कि सब्जी मंडी में 60 परसेंट व्यापार गैरकानूनी तरीके से हो रहा है। यहां पर एक स्टॉल पर चार-पांच लोग बैठकर गैर-कानूनी तरीके से कृषि उत्पाद को बेच रहे हैं, जबकि कुछ व्यापारी स्टॉल किराए पर लेकर खेती की उपज बेच रहे हैं। प्याज-आलू-लहसुन से लेकर महंगी सब्जियों तक सीधे ग्राहकों को बेची जा रही हैं। यहां पर गुटखा बिक रहा है, अंडा भुर्जी पाव समेत खाने-पीने की गैर-कानूनी दुकानें रास्तों पर लग रही हैं।
उप सचिवों पर बढ़ गया दबाव
आरोप है कि इस मिसमैनेजमेंट के पीछे एपीएमसी के सुरक्षा अधिकारियों और कुछ व्यापारियों के बीच सांठगांठ है। जो हर दिन लाखों की वसूली करते हैं, लेकिन यह पैसा आखिर किसकी जेब में जाता है, यह एक बड़ा सवाल है।
ये भी पढ़ें :- Thane: डोंबिवली में तिलकनगर पुलिस का छापा, कोयता-तलवार गैंग से हथियार बरामद
चोक सब्जी व्यापारी महासंघ की शिकायत के बाद अब मंही उप सचिव ने करीब 50 व्यापारियों को नोटिस दिए है, लेकिन बिना इजाजत के काम में कोई कमी नहीं आई है, उल्टा यह देखा जा रहा है कि उप सचिवों पर दबाव बढ़ गया है। सब्जी व्यापारी महासंघ की नए सचिव से साफ मांग है कि इस सांठगांठ को तोड़ा जाए। कड़ी कार्रवाई की जाए और सब्जी मंडी को साफ और व्यवस्थित रखा जाए, ताकि मंडी सुचारू रूथ से चल सके।
Navi mumbai apmc illegal trade encroachment traffic complaints
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














