-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nana Patole Warned Increase The Price Of Milk Of Farmers Or Else We Will Protest
नाना पटाेले ने दी चेतावनी, बोले- किसानों के दूध के दाम बढ़ाएं नहीं तो करेंगे आंदोलन
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एक बार फिर खुलासा हो गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार किसान विरोधी है। विभिन्न राज्यों में किसानों को दूध का दाम 45 रुपए तक मिलता है।

नाना पटोले।(सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: विधानसभा चुनावों को लेकर एक ओर जहां मुख्यमंत्री जिलों के दौरे कर विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर हमालावर है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर कांग्रेस व महाविकास आघाडी के दल शिंदे सरकार को घेरने रही है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एक बार फिर खुलासा हो गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार किसान विरोधी है। विभिन्न राज्यों में किसानों को दूध का दाम 45 रुपए तक मिलता है, लेकिन महाराष्ट्र में किसानों का दूध केवल 27 रुपए में बिकता है और यही दूध बड़ी-बड़ी कंपनियां उपभोक्ताओं को 55-60 रुपए प्रति लीटर बेच रही हैं।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने चेतावनी दी है कि राज्य सरकार को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए और दूध उत्पादक किसानों के लिए दूध की कीमतें बढ़ानी चाहिए, अन्यथा उन्हें किसानों को न्याय देने के लिए सड़कों पर उतरना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं… नाना पटोले का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे में लूट का लगाया आराेप
गड़चिरोली: नाना पटोले के नाम व लेटरपैड का खेल, घोटाले की रिपोर्ट तैयार; पर फर्जीवाड़ा करने वाला अब भी बेनकाब
‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
मालुटोला गोहत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, विधायक नाना पटोले को नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
दूध उत्पादक किसानों को लूट रही सरकार: पटोले
पटोले ने कहा कि राज्य की भाजपा-शिंदे सरकार उन दूध उत्पादक किसानों को लूट रही है जिन्होंने श्वेत क्रांति में बड़ा योगदान दिया है। गायों और भैंसों के चारे और लागत में भारी वृद्धि हुई है, जबकि दूध की खरीद दर कम है। नाना पटोले ने कहा कि ये दरें बढ़ाकर किसानों की लूट बंद की जानी चाहिए।
कर्जमाफी की घोषण करें सरकार
पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा करते हुए तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया है। नाना पटोले ने मांग की है कि 27 जून से राज्य विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है और शिंदे सरकार को इसी सत्र में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा भी करनी चाहिए।
महाराष्ट्र से जुड़े NEET पेपर लीक के तार
NEET पेपर लीक मामले को लेकर भी नाना पटोले ने सरकार को घेरा। कहा कि NEET पेपर लीक का कनेक्शन महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां नीट पेपर लीक के कनेक्शन मिले हैं। केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नाना पटोले ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने और परीक्षा को ही रद्द करने की मांग की थी।
Nana patole warned increase the price of milk of farmers or else we will protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














