अजित पवार विमान हादसे को लेकर कुछ छिपा रही है सरकार, नाना पटोले ने FIR दर्ज न होने पर उठाए गंभीर सवाल

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पूर्व सीएम अजीत पवार की विमान हादसे में मौत पर FIR दर्ज न होने को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने सुप्रिया सुले और रोहित पवार की मांग का समर्थन किया।
Government hiding something regarding Ajit's death Nana Patole alleges concealment of the truth
नाना पटोलेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Nana Patole Congress Ajit Pawar Plane Crash FIR Question: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मौत के मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं होने को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पटोले ने आरोप लगाया कि अजीत पवार की मौत के मामले में फडणवीस सरकार कुछ न कुछ जरूर छिपा रही है। उन्होंने इस मामले में सांसद सुप्रिया सुले की ओर से उठाए गए सवालों का भी समर्थन किया।

FIR दर्ज नहीं होने पर उठाए सवाल

नाना पटोले ने कहा कि अजीत पवार की मौत के मामले में अब तक FIR क्यों दर्ज नहीं की गई, यह अपने आप में गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि विमान हादसे की वास्तविक स्थिति अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है, ऐसे में मामले की जांच जरूरी है।

पटोले ने सत्ता में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 40 विधायकों और 9 मंत्रियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि सरकार से इस मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग क्यों नहीं की जा रही है।

सुप्रिया सुले के रुख का समर्थन

कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रिया सुले ने विमान हादसे को लेकर जो सवाल उठाए हैं, उनकी भूमिका उचित है। उनके मुताबिक, हादसे से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं। इसलिए पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जानी चाहिए।

Government hiding something regarding Ajit's death Nana Patole alleges concealment of the truth
DHFL बैंक घोटाले में ED का बड़ा खुलासा, वाधवान बंधुओं की 51.75 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति जब्त

रोहित पवार भी कर चुके हैं जांच की मांग

नाना पटोले ने कहा कि विधायक रोहित पवार भी अजीत पवार की मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच की मांग कर चुके हैं। विपक्ष लगातार हादसे की परिस्थितियों और जांच की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहा है।

पटोले के आरोपों के बाद अजीत पवार विमान हादसे का मामला एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष मामले की विस्तृत जांच और FIR दर्ज करने की मांग कर रहा है, जबकि सरकार की ओर से मामले को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com