मुंबई में शादी के मंडप से सीधे अस्पताल पहुंचे बाराती; दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Mumbai Food Poisoning Case: मुंबई के नाहुर वेस्ट में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। सभी को गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Mumbai Wedding Food Poisoning Incident
अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के नाहुर वेस्ट में शादी में खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोगों की तबीयत बिगड़ी।

  • फूड पॉइजनिंग से पीड़ित कुल 31 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।

  • एमटी अग्रवाल अस्पताल, कामगार अस्पताल और विक्रोली के अस्पतालों में भर्ती कराया।

  • कैटरर्स और मैरिज हॉल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Mumbai Wedding Food Poisoning Incident: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के नाहुर वेस्ट इलाके में एक शादी समारोह के दौरान दावत में खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी पीड़ितों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी लोगों को खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हुई है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) अभय सिंह देशमुख के अनुसार, शादी का कार्यक्रम 1 नवंबर को नाहुर वेस्ट स्थित नालंदा बुद्ध विहार हॉल में आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 400 से 500 मेहमान शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि आखिरी दौर में भोजन करने वाले लगभग 70 से 100 मेहमान बीमार पड़ गए। तबीयत खराब होने और परेशानी महसूस करने के बाद कई मेहमानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

पीड़ितों को मुंबई के तीन अस्पतालों में भर्ती कराया

फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए लोगों में से 22 को मुलुंड के एमटी अग्रवाल अस्पताल, 4 छोटे बच्चों को मुलुंड के कामगार अस्पताल और 5 अन्य लोगों का इलाज विक्रोली के एक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। संबंधित एजेंसियां ​​स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरी कार्रवाई कर रही हैं।

एमटीएम हॉस्पिटल ने दिया हेल्थ अपडेट

एमटीएम हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर कैलाश ने कहा कि अभी तक हमारे यहां कुल 27 मर्जी भर्ती किए गए हैं। इनमें 2 बच्चे, 11 महिलाएं हैं और बाकी पुरुष हैं। अभी सभी की स्थिति में सुधार है। इन सभी लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत पर भर्ती किया गया था। इन मरीजों को रविवार रात करीब 11:40 बजे लाया गया था, उस वक्त कमजोरी और घबराहट ज्यादा थी। शादी में खाने में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से फूड पॉइजनिंग हुई है।

दूल्हे की मां ने बताया क्या हुआ?

दूल्हे की मां ने कहा कि मुंबई शहर के नालंदा बुद्ध विहार में खाने के समय के आखिर में जब हम सभी दूल्हा-दुल्हन के साथ खाना खाने बैठे, तो सभी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमारे पड़ोस के घरों से भी लगभग 30 से 40 लोग बीमार पड़ गए। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दूल्हे के मामा ने बताया शादी ने क्या हुआ था?

दूल्हे के मामा ने बताया कि मेहमानों ने शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच खाना खाया था, लेकिन देर शाम घर लौटने के बाद उनमें लक्षण दिखने लगे। उन्होंने कहा कि जब हम घर पहुंचे तो रात 11 से 11:30 बजे के बीच सभी को उल्टी होने लगी। सबसे पहले दुल्हन की तबीयत खराब हुई। मुझे लगता है कि हमारे ही ग्रुप के कम से कम 30-40 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों को कामगार अस्पताल ले जाया गया है, कुछ को मेट्रो के पास एक अस्पताल में और बाकी लोगों को विक्रोली भेजा गया है।

Mumbai Wedding Food Poisoning Incident
Nita Mukesh Ambani Anant Ashray: कर्जत में 100 एकड़ में बनेगी अनोखी टाउनशिप, 5000 लोगों को मिलेगा आशियाना
Mumbai Wedding Food Poisoning Incident
सुनेत्रा पवार के बिना NCP के 6 बड़े नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, इधर डिप्टी सीएम ने मुंबई में बुलाई बैठक

कैटरर्स और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

दूल्हे के मामा ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के लिए कैटरर्स और खाना सप्लाई करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने शादी की जगह का प्रबंधन करने वाली समिति की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की।

दूल्हे के दोस्त बताई आंखों देखी

दूल्हे के दोस्त अमित गिरी ने कि मेरे करीबी दोस्त सूरज वानखेड़े की शादी थी, और उन्होंने मुझे भांडुप के नालंदा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया था। वहां सभी रिश्तेदार और दोस्त इकट्ठा हुए थे, और मैं थोड़ा देर से पहुंचा। वहां पहुंचने पर मैंने देखा कि जिन लोगों ने भी खाना खाया था, उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गई और वे अलग-अलग जगहों पर उल्टी करने लगे। परिवार के लोग तुरंत सभी प्रभावित मेहमानों को पास के अस्पतालों में ले गए।