-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Will Be Pothole Free Concreting Of Roads Will Start Again From October 1 Will Get Information Sitting At Home
मुंबई होगी गड्ढामुक्त! 1 अक्टूबर से फिर शुरू होगा सड़कों का कांक्रीटीकरण, घर बैठे मिलेगी जानकारी
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मुंबई में गड्ढामुक्त अभियान के तहत 1 अक्टूबर से सड़कों का कांक्रीटीकरण फिर शुरू होगा। बीएमसी ने काम की पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाया है।

मुंबई होगी गड्ढामुक्त (pic credit; social media)
Mumbai free of potholes: मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की समस्या खत्म करने के लिए बीएमसी ने एक बड़ी पहल शुरू की है। मानसून के दौरान रोक दिया गया सीसी रोड (कांक्रीटीकरण) का काम अब फिर से शुरू होने जा रहा है। 1 अक्टूबर से शेष बची सड़कों पर कांक्रीटीकरण का काम दोबारा तेज़ी से शुरू होगा।
बीएमसी का कहना है कि अभी तक पहले और दूसरे चरण को मिलाकर लगभग 49.07 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसमें अब तक 771 सड़कों पर 186 किलोमीटर लंबाई की सड़कें पूरी तरह कांक्रीट कर दी गई हैं। वहीं, 574 सड़कों पर आंशिक रूप से 156.74 किलोमीटर सड़क का काम पूरा हुआ है। कुल मिलाकर 31 मई 2025 तक 342.74 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह कांक्रीट हो चुकी होंगी।
बीएमसी ने दावा किया है कि इस बार काम की पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए एक ऑनलाइन डैशबोर्ड तैयार किया गया है, जहां आम लोग घर बैठे सड़क कार्यों की पूरी जानकारी देख सकेंगे। इस डैशबोर्ड पर यह भी बताया जाएगा कि कौन-सी सड़क पर काम पूरा हो चुका है और किन सड़कों पर काम कब तक पूरा होगा। यह जानकारी https://roads.megm.gov.in/publicdashboard/ पर उपलब्ध रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
काम की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए बीएमसी ने आईआईटी मुंबई को जिम्मेदारी सौंपी है। यानी अब हर सड़क का तकनीकी निरीक्षण विशेषज्ञों की देखरेख में होगा, जिससे भविष्य में सड़कें टिकाऊ और बेहतर गुणवत्ता की बन सकें।
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने कहा कि “गड्ढामुक्त मुंबई” अभियान के तहत शहरवासियों को भरोसा दिलाया गया है कि काम पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ होगा। उन्होंने बताया कि मानसून के बाद शुरू होने वाले कामों की अनुमानित अवधि भी डैशबोर्ड पर दी जाएगी, ताकि लोग पहले से जान सकें कि कब तक उनकी सड़क दुरुस्त हो जाएगी।
मुंबई जैसे व्यस्त शहर में सड़कों की स्थिति सीधे यातायात और आम जनता की सुविधा से जुड़ी होती है। हर साल बारिश के बाद गड्ढों की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस बार बीएमसी का दावा है कि बड़े पैमाने पर कांक्रीटीकरण कर सड़कों को स्थायी तौर पर गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
Mumbai will be pothole free concreting of roads will start again from october 1 will get information sitting at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













