Mumbai Vegetable Prices: मुंबई में दिखने लगा गर्मी का असर, हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर

Mumbai Vegetable Prices Rise: भीषण गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन घटने से मुंबई के बाजारों में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हरी बीन्स, ग्वार और धनिया के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं।
Mumbai Vegetable Prices Rise
मुंबई वेजिटेबल प्राइस हाइक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Vegetable Prices Rise: बढ़ती भीषण गर्मी का असर अब सीधे आम आदमी के किचन पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम होने से एपीएमसी बाजार में आवक कम हो गई है और मार्केट में कीमतें तेजी से बढ़ने लगी हैं।

रिटेल मार्केट में हरी बीन्स के दाम 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। बाजार में प्रतिदिन करीब 400 गाड़ियों से 1970 टन सब्जियों की आवक हो रही है। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी का असर यह दिख रहा है कि मांग के मुकाबले सप्लाई कम है।

बढ़ती गर्मी से शीघ्र खराब होती हैं सब्जियां

सप्लाई कम होने की वजह से सब्जियों की कीमत आसमान छूने लगी है। गर्मी के कारण सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, इसलिए व्यापारियों को भी एक्स्ट्रा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खासकर सतारा, पुणे और सांगली इलाकों से आने वाली हरी बीन्स का उत्पादन कम होने से इसके दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। थोक बाजार में हरी बीन्स का दाम जहां 160 से 200 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, वहीं रिटेल मार्केट में यह 200 से 250 रुपये में बिक रहा है।

कंट्रोल में टमाटर, पत्ता गोभी के दाम

  • ग्वार और घेवर भी 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है और मटर और टोंडली के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। इस बीच, धनिया के दाम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहा है। एपीएमसी में 20 से 26 रुपये प्रति किलो मिलने वाली धनिया रिटेल मार्केट में 45 से 50 रुपये में बिक रही है।
  • टमाटर और पत्ता गोभी के दाम अभी भी कंट्रोल में होने से कंज्यूमर्स को कुछ राहत मिली है। मार्केट कमेटी में पत्ता गोभी का दाम जहां 4 से 6 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, वहीं रिटेल मार्केट में यह 40 से 60 रुपये में बिक रहा है। थोक बाजार में टमाटर का भाव 12 से 24 रुपये है, जबकि खुदरा बाजार में 40 से 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com