Free Fire गेम की आईडी पर हुआ झगड़ा, दोस्त ने चाकू से रेता गला; वाकोला पुलिस ने 3 को दबोचा

Mumbai Crime News: मुंबई के सांताक्रुज में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की फेसबुक आईडी को लेकर हुए विवाद में दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला। वाकोला पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
mumbai santacruz free fire game dispute friend attack 3 arrested wakola police
गिरफ्तारी की सांकेतिक फोटो(सोर्स: डिजाइन फाेटो)
Published on: 
Updated on: 

Santacruz Attempt To Murder Free Fire Game Dispute: मुंबई के सांताक्रुज पूर्व इलाके में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की आईडी को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। इस मामले में वाकोला पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सलमान फारुक शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि घटना 30 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे की है। सलमान, उसका भाई दिलशाद शाह और उसके दोस्त मोहम्मद सोहेल इशारत अली शाह, समीर कमाल शाह, अस्लम शमशुद्दीन शाह, रवी प्रमोद कुमार साकेत सभी सेंट रॉक चर्च, कुंची कुरवे नगर, कलिना और सांताक्रुज पूर्व की सीढ़ियों पर बैठे थे।

mumbai santacruz free fire game dispute friend attack 3 arrested wakola police
दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे होंगे गिरफ्तार? संजय राउत के बयान पर शाइना एनसी का पलटवार

फोन पर शुरू हुई गाली-गलौज और कहासुनी

भूख लगने पर सलमान अपने घर किस्मत नगर, कुर्ला पश्चिम खाने के लिए गया था। इसी दौरान उसके गांव के दोस्त अरबेज शाह ने उसे फोन कर गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। यह झगड़ा फेसबुक आईडी पर फ्री फायर ऑनलाइन गेम की आईडी को लेकर था। विवाद सुलझाने के लिए फरियादी ने अपने भाई दिलशाद का मोबाइल नंबर अरबेज को दे दिया।

कुछ देर बाद फरियादी ने भाई को फोन किया तो उसके दोस्त समीर ने फोन उठाकर बताया कि दिलशाद का गला अरबाज ने चाकू से काट दिया। फरियादी तुरंत कलिना की ओर भागा। रास्ते में उसे एक एंबुलेंस मिली, जिसमें उसका घायल भाई दिलशाद और उसके दोस्त परवेज और अरबाज थे। दिलशाद के गले पर चाकू के वार थे और खून बह रहा था।

mumbai santacruz free fire game dispute friend attack 3 arrested wakola police
लोन का दुरुपयोग कर बैंक को पहुंचाया 93 करोड़ का नुकसान, CBI ने मुंबई की हंजर बायोटेक पर दर्ज की FIR

आईडी इस्तेमाल करने के शक में रेता गला

परवेज और अरबाज ने बताया कि अरबेज शाह ने इस शक में हमला किया कि सलमान और उसका भाई उसकी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं। गुस्से में आकर दिलशाद के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरबेज शाह, मुसाहिद वकील अहमद खान, कौसर अली जमील शाह और अनस सैयद के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसाहिद वकील अहमद खान, अरबेज शाह और कौसर अली जमील शाह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच चल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com