- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Rto Investigation In Best Bus Accident In Kurla
कुर्ला बेस्ट बस हादसे में मुंबई RTO ने पूरी की जांच, दुर्घटना का कारण जानकर चौक जाएंगे आप
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई में कुर्ला पश्चिम में सोमवार को हुए बेस्ट बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस घटना की आरटीओ ने आज जांच पूरी कर ली, जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

बेस्ट बस की जांच (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई के कुर्ला में हुए बेस्ट बस हादसे में मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) अधिकारियों ने अपनी जांच पूरी कर ली है। इस जांच के बाद पता चला है कि दुर्घटना में बस में कोई खराबी नहीं थी। इसके बाद भी इस दुर्घटना का होना किसी और वजह की ओर संकेत करता है।
मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों को संदेह है कि कुर्ला में हुई बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) बस दुर्घटना ‘मानवीय भूल’ और ‘उचित प्रशिक्षण के अभाव’ के कारण हुई है। इस दुर्घटना में बस ने सात लोगों को कुचल दिया और 42 अन्य घायल हुए।
सोमवार रात की घटना
सोमवार रात की घटना के तुरंत बाद वडाला आरटीओ की जांच टीम ने पाया कि ‘ओलेक्ट्रा’ निर्मित इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक ठीक से काम कर रहे थे। नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एस. जी. बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों तथा वाहनों को टक्कर मार दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
संभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
बाद में बस चालक संजय मोरे (54) को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक मोरे के परिवार ने यह दावा किया कि ब्रेक फेल होना दुर्घटना का कारण हो सकता है और उसने शराब नहीं पी थी। मोटर वाहन निरीक्षक भरत जाधव के नेतृत्व में वडाला आरटीओ की एक टीम ने मंगलवार सुबह बेस्ट के कुर्ला डिपो में बस का निरीक्षण पूरा किया।
ठीक थे बस के ब्रेक
नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरटीओ की टीम ने बस की जांच के दौरान पाया कि उसके ब्रेक ठीक से काम कर रहे थे। हालांकि, जांच रिपोर्ट जमा करने से पहले कुछ और चीजों की जांच करने के लिए उन्होंने ‘ओलेक्ट्रा’ और बेस्ट दोनों से कुछ विवरण मांगे हैं।
अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को ‘क्लच’ और ‘गियर’ रहित स्वचालित ट्रांसमिशन बस को चलाने का अनुभव नहीं था तथा संभवतः उसे 12 मीटर लंबे वाहन को चलाने की अनुमति देने से पहले उचित प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया था।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अनुभव नहीं होने से हादसा
उन्होंने कहा, ‘‘अगर चालक को स्वचालित ट्रांसमिशन वाली बस चलाने का अनुभव नहीं है तो वह शुरुआत में गति बढ़ाने और ब्रेक लगाने का उचित निर्णय नहीं ले पाता, जिससे ऐसा लगता है कि मानवीय भूल के कारण दुर्घटना हुई होगी।” अधिकारी ने बताया कि आरटीओ द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस के किए गए निरीक्षण के दौरान ब्रेक और अन्य सभी प्रणालियां ठीक पाई गईं।
आरटीओ सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस सिर्फ तीन महीने पुरानी थी। चालक को पुणे की एक अन्य एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया गया था। रिकॉर्ड के अनुसार, चालक ने 29 नवंबर, 2024 को ड्यूटी ज्वाइन की थी और उसे एक दिसंबर से इलेक्ट्रिक बस चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बेस्ट प्रशासन और चालक के परिवार ने उसके प्रशिक्षण के बारे में विरोधाभासी बयान दिए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai rto investigation in best bus accident in kurla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM










