-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Redevelopment Of Dangerous Buildings Deputy Cm Eknath Shinde Assured In Assembly
Mumbai News: खतरनाक इमारतों का पुनर्विकास फास्ट, डिप्टी सीएम ने दिया आश्वासन, जर्जर इमारतों की अड़चनें होंगी दूर
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की प्रक्रिया अब तेज होगी। इस दिशा में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी।

एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में आश्वासन देते हुए कहा मुंबई में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की प्रक्रिया अब तेज होगी। इस दिशा में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। विधानसभा में विधायक अमीन पटेल, पराग आलवणी, अजय चौधरी, योगेश सागर, सुनील राउत, जयंत पाटिल, नाना पटोले, अतुल भातखलकर और छगन भुजबल ने इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा था।
इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि अगर बीएमसी या किसी सक्षम प्राधिकरण द्वारा किसी इमारत को खतरनाक घोषित किया जाता है, तो पुनर्विकास का पहला अवसर मालिक को दिया जाएगा। अगर छह महीनों में मालिक पुनर्विकास प्रस्ताव नहीं देता, तो यह अधिकार कब्जेदार या किराएदारों की सहकारी गृहनिर्माण सोसायटी को मिलेगा। यदि वे भी प्रस्ताव पेश करने में असफल रहते हैं, तो मुंबई इमारत मरम्मत एवं पुनर्रचना मंडल (एमबीआरआरबी) भूमि मुंबई अधिग्रहण कर पुनर्विकास करेगा।
वरुण सरदेसाई ने उठाया मुद्दा
विधानसभा में विधायक वरुण सरदेसाई ने खार (पूर्व) के अटके पुनर्विकास प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सरकार आवासीय परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। खार (पूर्व) में झोपड़पट्टी पुनर्वास परियोजना के तहत निर्माण का काम शिवालिक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है। कंपनी ने दिसंबर 2029 तक शेष 5,281 फ्लैट्स का निर्माण पूरा करने की योजना प्रस्तुत की है। इस योजना के अनुसार, अगले पांच वर्षों में काम पूरा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे-ठाकरे को अदालत ने किया तलब, कल्याण कोर्ट में पेश होंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह
MPID के तहत वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, ठगी करने वाली कंपनियों की 27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
IIT बॉम्बे के हॉस्टल में दूसरे वर्ष के छात्र का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, परिसर में फैली शोक की लहर
अंधविश्वास बना ठगी का हथियार, पति को ठीक करने के नाम पर चंद्रपुर में 25.90 लाख की ठगी; 3 महिलाएं गिरफ्तार
854 इमारत मालिकों को भेजे गए नोटिस
शिंदे ने बताया कि अब तक एमबीआरआरची ने 854 इमारत मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 67 मालिकों ने पुनर्विकास प्रस्ताव पेश किए हैं, जिनमें से 30 को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार जल्द ही एक नई गृहनिर्माण नीति लाने जा रही है, जिससे आम नागरिकों को किफायती घर मिलेंगे, उन्होंने कहा कि सरकार रुके हुए पुनर्विकास प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि विस्थापित नागरिकों को मुंबई में ही उनका हक का घर मिल सके। मुंबई में रुके हुए पुनर्विकास प्रोजेक्ट के कारण हजारों नागरिकों को शहर छोड़कर जाना पड़ा है।
854 इमारत मालिकों को नोटिस जारी।
67 मालिकों में पुनर्विकास प्रस्ताव पेश किए।
30 मालिकों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी।
5,281 फ्लैट्स का निर्माण दिसंबर 2029 तक पूरा करने की योजना।
झुग्गीवासियों को अब तक 20.50 करोड़ रुपये का किराया दिया गया।
1.226 झुग्गीवासियों के लिए 18.81 करोड़ रुपये जमा।
इमारतों की श्रेणियों का विवरण (स्ट्रक्चरल ऑडिट के आधार पर)
सी-1 (अति-खतरनाक) – तुरंत खाली कर पुनर्विकास का प्रस्ताव
सी-2 (मरम्मत योग्य) – मरम्मत की जाएगी
सी-3 (कम जोखिम वाली) – नियमित रखरखाव
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
काम में अगर देरी हुई, तो होगी सख्त कार्रवाई
शिंदे ने साफ किया कि अगर तय योजना के अनुसार काम नहीं हुआ, तो संबंधित डेवलपर पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, झोपड़पट्टी पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गीवासियों के किराया भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि पुनर्वास योजना के तहत झुग्गीवासियों को अब तक 20.50 करोड़ रुपये का किराया दिया गया है। इसके अलावा, 1,226 झुग्गीवासियों के लिए 18.81 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के समक्ष परियोजना को समय पर पूरा करने का वादा किया गया है और अगर इसमें देरी होती है, तो सरकार सख्त कदम उठाएगी।
Mumbai redevelopment of dangerous buildings deputy cm eknath shinde assured in assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे-ठाकरे को अदालत ने किया तलब, कल्याण कोर्ट में पेश होंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह
Jul 30, 2026 | 12:18 PMराजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर
Jul 30, 2026 | 12:14 PMयूक्रेन का F-16 फाइटर जेट मिशन के दौरान क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; हादसे की जांच शुरू
Jul 30, 2026 | 12:13 PME20 Fuel Impact: नितिन गडकरी ने संसद में बताया, जानिए E20 फ्यूल से आपके पुराने वाहन को होगा कितना नुकसान
Jul 30, 2026 | 12:11 PMप्रश्नकाल शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला की अपील बेअसर
Jul 30, 2026 | 12:11 PMरिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश
Jul 30, 2026 | 12:07 PMMPID के तहत वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, ठगी करने वाली कंपनियों की 27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Jul 30, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM












