मुंबई पुलिस दुनिया में नंबर वन, 35 साल तक शहर की रक्षा में जुटे विवेक फणसालकर हुए रिटायर, बोले- समाज और देश को...

Mumbai News: मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर आज रिटायर होने जा रहे हैं। उन्होंने अपने विदाई समारोह में मुंबई पुलिस बल की प्रशंसा की और कहा कि मुंबई पुलिस दुनिया की नंबर वन पुलिस है।
मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर आज रिटायर होने जा रहे हैं। उन्होंने अपने विदाई समारोह में मुंबई पुलिस बल की प्रशंसा की और कहा कि मुंबई पुलिस दुनिया की नंबर वन पुलिस है।
विवेक फणसालकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती को अब मुंबई पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया जा चुका है। देवेन भारती आज 30 अप्रैल को विवेक फणसालकर की जगह मुंबई के शीर्ष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। क्योंकि विवेक फणसालकर 35 साल तक पुलिस बल में अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने अपने विदाई समारोह में कहा कि लंदन की ‘स्कॉटलैंड यार्ड' पुलिस नहीं बल्कि मुंबई पुलिस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल है। पुलिस बल में 35 साल तक सेवा देने के बाद विवेक फणसालकर बुधवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता में कमी नहीं - फणसालकर

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती उनकी जगह लेंगे। अपने विदाई संदेश में विवेक फणसालकर ने कहा, ‘‘कई बार हम अपने पुलिस बल की तुलना ‘स्कॉटलैंड यार्ड' से करते हैं, लेकिन मेरी राय में मुंबई पुलिस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस है।'' ‘स्कॉटलैंड यार्ड' मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा का मुख्यालय है, जो लंदन में कानून प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार है।

विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और विभिन्न प्रकार के लोगों का सामना करने के बावजूद मुंबई पुलिस दो करोड़ की आबादी वाले राज्य की राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास जगह, संसाधन और मानवबल की कमी हो सकती है, लेकिन हमारे दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं है।''

मुंबई पुलिस दुनिया की नंबर वन पुलिस

उन्होंने कहा पांच साल तक संयुक्त पुलिस आयुक्त और लगभग तीन साल तक पुलिस आयुक्त के रूप में मुंबई पुलिस का हिस्सा होने के अपने अनुभव पर मैं गर्व से कह सकता हूं कि मुंबई पुलिस दुनिया की नंबर एक (पुलिस) बल है। विवेक फणसालकर ने कहा कि मुंबई पुलिस ने पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को कुशलता से संभाला और सुनिश्चित किया कि एक भी अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस समाज और देश को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com