मुंबई मेट्रो-3 के यात्रियों को राहत, रोजाना 46 अतिरिक्त फेरे शुरू; अब 337 हुई फेरों की संख्या

Mumbai Metro 3: मुंबई मेट्रो-3 एक्वा लाइन पर यात्रियों की भीड़ से राहत देने के लिए 46 अतिरिक्त फेरे शुरू। दैनिक फेरों की संख्या 291 से बढ़कर 337 हुई, वेटिंग टाइम 25 सेकंड घटा।
Major relief for Mumbai Metro-3 Aqua Line passengers
मुंबई मेट्रो 3 एक्वा लाइनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई मेट्रो-3 के दैनिक फेरे 291 से बढ़ाकर 337 किए गए।

  • व्यस्त समय में ट्रेनों के बीच अंतर 4:50 से घटाकर 4:25 मिनट हुआ।

  • सोमवार से शुक्रवार तक 46 अतिरिक्त फेरे, सप्ताहांत पर पुरानी समय-सारणी लागू।

Mumbai Metro 3 Aqua Line: मुंबई मेट्रो-3 की एक्वा लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने कामकाजी दिनों में मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ा दी है। सोमवार से 46 अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही मेट्रो के दैनिक फेरों की संख्या 291 से बढ़कर 337 हो गई है।

इस फैसले से यात्रियों को मेट्रो के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ने से स्टेशनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

ट्रेनों के बीच का अंतर घटा

नई समय-सारणी के तहत व्यस्त समय में दो मेट्रो ट्रेनों के बीच का अंतर 4 मिनट 50 सेकंड से घटाकर 4 मिनट 25 सेकंड कर दिया गया है। यानी अब यात्रियों को पहले की तुलना में 25 सेकंड कम इंतजार करना होगा। एमएमआरसी का मानना है कि अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और भीड़ का प्रबंधन अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

Major relief for Mumbai Metro-3 Aqua Line passengers
मीरा-भाईंदर की बस सेवा होगी मजबूत, 131 से बढ़कर 231 होगा बसों का बेड़ा; जानें कब शुरू होगी सेवा

यात्रियों की संख्या के साथ बढ़े फेरे

एमएमआरसी के अनुसार, आरे जेवीएलआर से कफ परेड तक पूरी मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद दैनिक फेरों की संख्या 271 निर्धारित की गई थी। हालांकि, यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए इसमें समय-समय पर इजाफा किया गया।

23 जून 2026 को दैनिक फेरों की संख्या बढ़ाकर 282 की गई थी। इसके बाद 28 सितंबर 2026 को इसे 291 कर दिया गया। अब 46 अतिरिक्त फेरे शुरू होने के बाद कामकाजी दिनों में कुल संख्या 337 पहुंच गई है।

Major relief for Mumbai Metro-3 Aqua Line passengers
मुंबई मेट्रो लाइन-5 पर बड़ी अपडेट, कापुरबावड़ी से धामनकर नाका के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो

शनिवार-रविवार को अलग समय-सारणी

शनिवार और रविवार को एक्वा लाइन की मुंबई मेट्रो सेवाएं पुरानी सप्ताहांत समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी। एमएमआरसी का कहना है कि यात्रियों की संख्या और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर सेवाओं में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की जा रही है। भविष्य में यात्रियों के प्रतिसाद और परिचालन की जरूरत के आधार पर फेरों तथा समय-सारणी में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।