मुंबई में फिर बरसेंगे बादल, अगले 24 घंटे में होंगी धुआंधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain: मुंबई में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीएमसी ने बारिश की स्थिति पर नजर रखी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मुंबई में बारिश का अलर्ट (pic credit; social media)
मुंबई में बारिश का अलर्ट (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Mumbai Weather: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में महानगर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 6.75 मिमी, पूर्वी उपनगर में 7.39 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 15.32 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

19 अगस्त को हुई थी सीजन की सबसे तेज बारिश

इस मानसून की सबसे तेज बारिश 19 अगस्त को दर्ज की गई थी, जब सिर्फ 11 घंटे में मुंबई में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई थी। उसके बाद से बारिश की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन अब फिर से मौसम विभाग ने नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

ट्रेनों और यातायात पर पड़ा था असर

पिछली बार की भारी बारिश में शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। धरा घाटी इलाके में पहाड़ से बड़े पत्थर गिरने से रेलवे लाइन बाधित हो गई थी। इस कारण कई ट्रेनें बीच रास्ते ही रोकनी पड़ी थीं। वहीं, कई इलाकों में जलजमाव के कारण ट्रैफिक भी ठप हो गया था। इसे भी पढ़ें- मुंबई और आसपास भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 सितंबर को बिगड़ सकते हैं हालात, झीलें हुईं फुल

तालाबों में भर चुका है पानी

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाले 7 तालाबों में से 6 तालाब अब तक पूरी तरह भर चुके हैं। बारिश जारी रहने से जल आपूर्ति को लेकर फिलहाल कोई संकट नहीं है।

नागरिकों को सतर्क रहने की अपील

बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। स्कूल और कॉलेज प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबईकरों के लिए अगले 24 घंटे अहम माने जा रहे हैं क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका जताई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com