

मुंबई: मुंबई (Mumbai) का कोस्टल रोड़ (Coastal Road) पूरे देश में अनोखा (Unique) होगा। मुंबई की पहचान बने बांद्रा-वर्ली सीलिंक (Bandra-Worli Sealink) की तरह मुंबई का कोस्टल रोड़ भी अलग पहचान के लिए जाना जाएगा। कोस्टल रोड़ के साथ 8.5 किमी लंबे किनारों को खूबसूरत बनाया जाने वाला है। समुद्री किनारों पर पैदल चलने के लिए साइकिल ट्रैक और उतना ही लंबा हवा में झूलता उद्यान बनाया जाएगा। कोस्टल रोड़ से सफर करने वाले यात्रियों को मायानगरी में अनूठे सौंदर्य का दर्शन होगा।
कफ परेड (Cuff Parade) से बांद्रा (Bandra) तक कोस्टल रोड़ का 50% से अधिक काम पूरा हो गया है। प्रियदर्शिनी पार्क से वर्ली (Worli) और बांद्रा तक जाने वाले इस समुद्री मार्ग की लंबाई 8.5 किमी है। इस दूरी के बीच यात्रियों के पैदल चलने के लिए 65 फुट चौड़ा फुटपाथ बनाया जा रहा है। यहां साइकिल ट्रैक के अलावा, ओपन थियेटर, अंडरग्राउंड पार्किंग और स्वच्छता गृह भी बनाया जा रहा है।
बॉलीवुड के अनेक गानों का गवाह रहे वर्ली ‘सी फेस’ जल्द ही नए रुप में नजर आने वाला है। पहले से ज्यादा खुला, सुविधा और पर्यावरण पूरक रहेगा। बीएमसी के अनुसार मुंबईकरों की सेवा में समर्पित होने वाला कोस्टल रोड़ अपने साथ दूसरी सुविधाएं भी लेकर आएगा। समुद्र में हवा में लटकते उद्यान खास आकर्षक का केंद्र बनाने वाला है। समुद्री लहरों के आनंद के साथ अलग-अलग कला प्रस्तुत करने वाला नाट्यगृह और यहीं आकार ले रहा मुंबई का सबसे चौड़ा फुटपाथ जिसकी चौड़ाई 20 मीटर होगी। यह सुविधाएं समुद्री किनारे से सट कर आकार ले रही हैं।