मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी 48 नई AC इलेक्ट्रिक बसें, 41 यात्रियों की क्षमता; जानें किन रूटों पर मिलेगी सेवा

Maharashtra Electric Buses: मुंबई में प्रदूषण घटाने और यात्रियों को आराम देने के लिए BEST बेड़े में 48 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शामिल। मागाठाणे डिपो से 5 व्यस्त रूटों पर 44 बसों का संचालन शुरू।
48 new AC electric buses added to the BEST fleet; 44 buses inaugurated
बेस्ट उपक्रम इलेक्ट्रिक बसेंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बेस्ट के बेड़े में 48 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शामिल, 44 बसों का लोकार्पण।

  • बसों में 41 यात्रियों की क्षमता, दिव्यांगों के लिए रैंप और आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं।

  • पांच मार्गों पर चलेंगी नई बसें, तेज चार्जिंग से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवा।

Maharashtra BEST Undertaking Electric Buses: मुंबईकरों के बस सफर को आरामदायक, तेज और सुरक्षित बनाने के साथ प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बेस्ट उपक्रम ने अपने बेड़े में 48 नई वातानुकूलित इलेट्रिक बसें शामिल की हैं। मंगलवार को मागाठाणे डिपो से इनमें से 44 बसों का लोकार्पण किया गया। 12 मीटर लंबी इन बसों के सड़कों पर उतरने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, जबकि अधिक क्षमता वाली बसों के कारण व्यस्त मार्गों पर बसों की प्रतीक्षा का समय भी कम होने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि इन बसों में तेज चार्जिंग, हल्की बैटरी, दिव्यांगों के लिए रैंप और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियां उपलब्ध कराई गई हैं। बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित लोकार्पण समारोह के साथ मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को हरित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया।

इन बसों की आपूर्ति 'ईवी ट्रांस महाराष्ट्र प्राइवेट लिमिटेड' की ओर से की गई है। कंपनी को 12 मीटर लंबी कुल 2,400 एसी इलेट्रिक बसें किराये के आधार पर उपलब्ध कराने का खरीद आदेश दिया गया है। इससे पहले कंपनी 50 बसों की आपूर्ति कर चुकी है।

नई 48 बसों के शामिल होने के बाद कंपनी की कुल 98 बसें बेस्ट के बेड़े में हो गईं। इसके अलावा केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की पीएमई ड्राइव योजना के तहत 1,500 एसी बसों की खरीद के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं, 2,400 इलेट्रिक बसों की खरीद योजना के तहत कुल 2,000 बसें चरणबद्ध तरीके से बेस्ट के बेड़े में शामिल की जाएंगी।

41 यात्रियों की क्षमता, दिव्यांगों के लिए रैंप

मुंबई बसों में 41 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। आरामदायक सीटों के साथ दिव्यांगों के लिए रैंप और सुविधाजनक प्रवेश द्वार दिए गए हैं।

बैटरी 16% हल्की, चार्जिंग 58% तेज

आधुनिक बैटरी का वजन 16 फीसदी कम किया गया है और इसे बस के निचले हिस्से में लगाया गया है। सीसीएस-2 तकनीक से बैटरी 58 फीसदी तेजी से चार्ज होगी, जिससे बसे जल्द परिचालन के लिए तैयार होंगी।

48 new AC electric buses added to the BEST fleet; 44 buses inaugurated
खेलो इंडिया से गांव-गांव तक पहुंचा खेल, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिल रहे बड़े मौके पुणे में बोले देवेंद्र फडणवीस

सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

बसों में एबीएस ब्रेक, सीसीटीवी, पैनिक बटन, वाहन निगरानी प्रणाली और हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग की सुविधा है। कमांड कंट्रोल केंद्र से बसों की निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

पांच मार्गों पर दौड़ेंगी बसें

48 बसों का परिचालन मागाठाणे डिपो से होगा। ये कांदिवली पूर्व, चांदिवली, समता नगर, बोरीवली स्टेशन पूर्व, ठाणे स्टेशन पूर्व और मीरा रोड स्टेशन पूर्व को जोड़ने वाले पांच मार्गों पर चलेंगी।

48 new AC electric buses added to the BEST fleet; 44 buses inaugurated
BMC को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का नोटिस, कमिश्नर पर 5 लाख का जुर्माना; हाईकोर्ट से भी झटका

मागाठाणे डिपो को 44 बसों की जिम्मेदारी

नई बसों के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी मागाठाणे डिपो को सौंपी गई है। यहां से 44 बसें पांच मार्गों पर चलाई जाएंगी, शून्य उत्सर्जन वाली इलेवट्रिक बसों से वायु और ध्वनि प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।