दिवाली पर मुंबई में बेस्ट बस यात्री परेशान, बोनस की मांग को लेकर कुर्ला में चालकों की हड़ताल से थमे पहिए

BEST Bus Strike: दिवाली के दिन कुर्ला डिपो में स्विच मोबिलिटी के डबल डेकर बस चालकों की अचानक हड़ताल से मुंबई में बेस्ट बस सेवा ठप रही। बोनस व वेतन की मांग पर बनी सहमति।
BEST bus passengers in Mumbai face inconvenience during Diwali
बेस्ट बस हड़तालसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कुर्ला डिपो में डबल डेकर बसों की सेवा ठप।

  • बोनस और वेतन वृद्धि के लिए चालकों की हड़ताल।

  • बातचीत के बाद हड़ताल खत्म, बस सेवा बहाल।

BEST Bus Strike Kurla Depot Double Decker: दिवाली के पहले ही दिन मुंबई में बेस्ट बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुर्ला डिपो में डबल डेकर बसों के चालकों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से शुक्रवार सुबह बसों का संचालन ठप हो गया।

दिवाली के मौके पर खरीदारी और अन्य कामों के लिए घरों से निकले यात्रियों को बसें नहीं मिलने से काफी दिक्कत हुई। हालांकि, बेस्ट प्रशासन और संबंधित कंपनी के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद चालकों ने हड़ताल वापस ले ली, जिसके बाद बस सेवा सामान्य हो सकी।

बोनस और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन

कुर्ला डिपो में ठेके पर बसों का संचालन करने वाली स्विच मोबिलिटी कंपनी के डबल डेकर बस चालकों ने शुक्रवार सुबह काम बंद कर दिया। चालकों का आरोप था कि प्रबंधन उनकी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। वे दिवाली बोनस, वेतन वृद्धि और अन्य पुरानी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। इसी के विरोध में उन्होंने सुबह के व्यस्त समय में बसें चलाने से इनकार कर दिया।

BEST bus passengers in Mumbai face inconvenience during Diwali
अकोला के 1.62 लाख किसानों के खातों में जमा हुए 81 करोड़ रुपए, दिवाली पर मिली राहत

बस स्टॉप पर लगी यात्रियों की लंबी कतारें

चालकों की हड़ताल के कारण कुर्ला डिपो से एक भी डबल डेकर बस सड़क पर नहीं निकल सकी। दिवाली के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी करने, रिश्तेदारों से मिलने और अपने गांव जाने के लिए निकले थे।

ऐसे में बस सेवा बाधित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। डबल डेकर बसों से नियमित सफर करने वाले यात्रियों को दूसरे रूट की बसों, टैक्सियों और ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। कई बस स्टॉप पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। त्योहार के मौके पर सार्वजनिक परिवहन प्रभावित होने से यात्रियों में नाराजगी भी दिखाई दी।

BEST bus passengers in Mumbai face inconvenience during Diwali
धनतेरस पर देशभर में 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, मुंबई में 11 हजार करोड़ की खरीदारी का अनुमान

प्रशासन की पहल के बाद वापस ली हड़ताल

हड़ताल के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बेस्ट बस प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया। प्रशासन और स्विच मोबिलिटी कंपनी के अधिकारियों के बीच चालकों की मांगों को लेकर बातचीत हुई। बातचीत सकारात्मक रहने के बाद चालकों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। इसके बाद डबल डेकर बसों का संचालन दोबारा शुरू हुआ और यात्रियों को राहत मिली।