-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Air Worse Than Delhi Air Quality In Severe Category In Some Parts
मुंबई की हवा दिल्ली से भी खराब, कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: शहर की आबो हवा की शुद्धता में गिरावट स्तर लगातार जारी है। मुंबई (Mumbai) का एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) (एक्यूआई) मंगलवार को 271 रहा, जो दिल्ली (Delhi) से भी खराब है और शहर के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।
सीपीसीबी (CPCB) के वायु गुणवत्ता निगरानी ऐप्लीकेशन ‘समीर’ के अनुसार, मुंबई का एक्यूआई (AQI) दोपहर के बाद 271 मापा गया, जबकि दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 235 रहा। एक अधिकारी के अनुसार, मझगांव वायु निगरानी केंद्र में एक्यूआई 454 मापा गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, वहीं देवनार और नेवी नगर-कोलाबा केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 324 था जिसे ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में रखा जाता है।
गुणवत्ता को धूल ने खराब किया
नवी मुंबई और कल्याण में एक्यूआई क्रमश: 262 और 239 दर्ज किया गया जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा जाता है, वहीं ठाणे में वायु गुणवत्ता का स्तर 153 के साथ मामूली प्रदूषण की श्रेणी में मापा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई की वायु गुणवत्ता को धूल ने खराब किया है। मुंबई में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया से आने वाली धूल ने शहर की हवा के स्तर को खराब किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि एक्यूआई में सुधार हो रहा है। कुछ स्थानों पर एक्यूआई स्थानीय कारकों से अधिक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हुईं बहाल सेवाएं
मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ‘गंभीर’ श्रेणी में
भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के निदेशक और मुख्य वैज्ञानिक डॉ गुफरान बेग के अनुसार, मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ‘गंभीर’ श्रेणी में है, जबकि पुणे की स्थिति भी समान है। मुंबई में यह एक असामान्य और अभूतपूर्व स्थिति है। मुंबई का एक्यूआई इतने सालों से ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं रहा है, जबकि पुणे की वायु गुणवत्ता शायद ही कभी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में होती है। उन्होंने कहा कि कल से एक खाड़ी से अफगानिस्तान और सीमावर्ती क्षेत्रों से जहां गर्म तापमान होता है धूल भरी आंधी के कारण सतही हवा की गति में वृद्धि हुई जिसके बाद यह भारत में प्रवेश कर गई और इसी के कारण एक्यूआई नीचे चला गया। डॉ बेग ने कहा कि अगले 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है और बुधवार शाम तक यह पहले के स्तर पर वापस जा सकता है।
क्या है पैमाना ?
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।
Mumbai air worse than delhi air quality in severe category in some parts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














