MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: सह-आरोपी के मोबाइल से मिली 270 पन्नों की व्हाट्सएप चैट, कई राज आए सामने

MPSC Drug Inspector Paper Leak: MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले की जांच में क्राइम ब्रांच को 270 पन्नों की व्हाट्सएप चैट मिली है। चैट में परीक्षा में आए 78 प्रश्नों के मिलान का खुलासा हुआ है।
MPSC Drug Inspector Paper Leak: 270-page WhatsApp chat recovered from co-accused's mobile
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर मामला, ऋतुजा पाटिल, लोकेश गौरव सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Maharashtra MPSC Drug Inspector Paper Leak: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) के ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच में नया मोड़ आया है। क्राइम ब्रांच को सहआरोपी लोकेश उर्फ गौरव पाटिल के मोबाइल से ऋतुजा पाटिल और उसके बीच हुई करीब 270 पन्नों की वॉट्सएप चैट मिली है।

जांच एजेंसियां इन चैट्स के आधार पर कथित पेपर लीक, पैसों के लेन-देन और परीक्षा में आए सवालों की कड़ियां जोड़ रही हैं। ऋतुजा का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हुआ है। जांच के अनुसार, उसने कथित तौर पर अपना मोबाइल उल्हास नदी में फेंक दिया था।

ऐसे में गौरव के मोबाइल से मिली चैट जांच के लिए अहम डिजिटल सबूत मानी जा रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, 20 मार्च की चैट में एक प्रश्नसंच के कुछ सवाल परीक्षा में आने की बात का कथित उल्लेख है।

इसी बातचीत में करीब 10 सवाल जानबूझकर गलत हल करने की बात भी सामने आने का दावा किया गया है। 22 मार्च की चैट में ऋतुजा ने दावा किया कि दिए गए सवालों में से 78 प्रश्न परीक्षा में आए, जबकि 13 अन्य प्रश्न हल करने के बाद कुल 91 प्रश्न हल किए जाने का उल्लेख है।

MPSC Drug Inspector Paper Leak: 270-page WhatsApp chat recovered from co-accused's mobile
इलायची विज्ञापन मामला: शाहरुख-टाइगर-अजय को राहत मिली या नहीं? नोटिस के खिलाफ याचिका पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

फरार मयूर ठाकरे की भूमिका पर नजर

चैट में फरार आरोपी मयूर ठाकरे का भी कथित तौर पर उल्लेख है। जांच एजेंसी अब उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। चैट में ऋतुजा के पिता द्वारा मयूर को मामले की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति, यहां तक कि परिवार के सदस्यों को भी नहीं बताने के लिए कहे जाने का उल्लेख होने का दावा किया गया है।

क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नसंच किस स्तर पर लीक हुआ, इसमे कितने लोग शामिल थे और पैसों का लेन-देन किसके बीच हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com