-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Medical Stores Will Have To Account For Self Kit Bmc Issued Strict Instructions
मेडिकल स्टोर्स को सेल्फ किट का देना होगा हिसाब, BMC ने जारी किया सख्त निर्देश
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों (Corona Patients) का सटीक आंकड़ा हासिल करने में बीएमसी (BMC) को दिक्कत आ रही है। कोरोना (Corona) के लक्षण दिखने के बाद कुछ लोग मेडिकल स्टोर्स (Medical Stores) से कोविड टेस्टिंग सेल्फ किट खरीद कर जांच कर लेते हैं। पॉजिटिव आने पर भी वे इसकी सूचना बीएमसी को नहीं देते। इसलिए बीएमसी ने अब मेडिकल स्टोर्स के लिए कोविड टेस्टिंग सेल्फ किट की खरीद करने वालों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया है। बीएमसी इस संदर्भ में जल्द ही गाइडलाइन (Guideline) जारी करेगी।
बीएमसी अधिकारी ने कहा बताया कि मुंबई में कोविड मरीजों की सही संख्या का पता कोविड टेस्ट से लगाया जा सकता है, लेकिन कई लोग मेडिकल स्टोर्स से टेस्टिंग के लिए घर पर ‘कोविड टेस्टिंग सेल्फ किट’ लेकर आते हैं। कितने लोगों ने कोविड टेस्टिंग सेल्फ किट की खरीद कर जांच की है और उसमें कितने लोग पॉजिटिव आए हैं इसकी बीएमसी को सटीक जानकारी नहीं है। इसलिए बीएमसी को कोविड मरीजों की सही संख्या का पता नहीं चल रहा है। यही कारण है कि कोविड जांचों की संख्या, कोविड मरीजों की संख्या, इस्तेमाल की गई कोविड किटों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी बीएमसी कमिश्नर और मंत्रालय को नहीं दी जा सकती।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
गाइडलाइन जारी करेगी बीएमसी
बीएमसी को यह भी नहीं पता कि किट का उपयोग करने वाला व्यक्ति पॉजिटिव होने के बाद नियमों का पालन करेगा या नहीं अथवा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए बीएमसी ने मेडिकल स्टोर्स के लिए कोविड टेस्टिंग सेल्फ किट की बिक्री का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। बीएमसी किट बेचने वाले मेडिकल स्टोर के जरिए इन गैरजिम्मेदार लोगों पर नजर रखेगी। बीएमसी ने सभी मेडिकल स्टोर्स को किट खरीदने वाले का संपर्क नंबर और पता दर्ज कर रिपोर्ट तैयार करना बीएमसी को देना भी अनिवार्य किया जा रहा है। जल्द ही बीएमसी इसके लिए गाइडलाइन जारी करेगी।
कुछ मिनटों मिल जाती है रिपोर्ट
सेल्फ जांच किट को 250 रुपये में खरीद कर घर पर केवल 15 मिनट के भीतर पता किया जा सकता है कि व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है या नहीं। सेल्फ किट के जरिए टेस्ट रिपोर्ट रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल में ‘मायलैब’ एप डाउनलोड करना पड़ता है। इसमें किट पर कोड को स्कैन करने के कुछ मिनटों के भीतर एक प्रिंटेड रिपोर्ट मिल जाती है। हालांकि, इस परीक्षण के बाद प्रशासन तक रिपोर्ट पहुंचाने के लिए किट पर स्कैनर के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करने की आवश्यकता होती है, लेकिन नागरिक इसे अनदेखा कर रहे हैं। इसलिए बीएमसी ऐसे लोगों की जानकारी रखने का निर्णय लिया है।
Medical stores will have to account for self kit bmc issued strict instructions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














