- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Manoj Jarange Azad Maidan Protest In Mumbai Will Not Leave The Ground Until Decision Is Taken On Maratha Reservation
मुंबई में उमड़ा मराठा सैलाब, मनोज जरांगे का ऐलान- आरक्षण तय हुए बिना नहीं छोड़ेंगे मैदान
Manoj Jarange Patil News: आजाद मैदान में मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आमरण अनशन शुरू करते हुए साफ कहा कि आरक्षण की घोषणा हुए बिना वह मुंबई नहीं छोड़ेंगे
- Written By: सोनाली चावरे

मनोज जरांगे प्रदर्शन (pic credit; social media)
Maharashtra News: मराठा समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार से आजाद मैदान में मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल का आमरण अनशन जारी है। जरांगे ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक महाराष्ट्र सरकार मराठा समाज को ओबीसी कोटे के माध्यम से आरक्षण देने का फैसला नहीं करती, तब तक वे मुंबई नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आंदोलन को “आर-पार की आखिरी लड़ाई” बताते हुए कहा कि सरकार चाहे गोलियां चलाए या जेल में डाले, अब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
मुंबई पुलिस ने शुरुआत में सिर्फ एक दिन के लिए आंदोलन की अनुमति दी थी और अधिकतम 5 हजार समर्थकों को आजाद मैदान में आने की इजाजत दी गई थी। लेकिन समाज का सैलाब इससे कहीं अधिक संख्या में पहुंच गया। भीड़ को देखते हुए शुक्रवार की शाम पुलिस ने आंदोलन की अनुमति एक दिन और बढ़ा दी।
आजाद मैदान और आसपास की सड़कों पर भगवा टोपी और झंडों के साथ मराठा समाज के लोग नजर आए। पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई और ट्रेनों में भी भारी भीड़ देखी गई। आम मुंबईकरों को ऑफिस और अन्य जगहों पर पहुंचने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि जरांगे ने समर्थकों से अपील की कि वे पुलिस और सरकार का सहयोग करें और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न पैदा करें।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
इसे भी पढ़ें- मनोज जरांगे ने भरी हुंकार, मराठा आरक्षण को लेकर शुरू हो गया सियासी संग्राम
आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि आंदोलनकारी आतंकी नहीं हैं, वे केवल न्याय मांगने आए हैं। सरकार को तुरंत मराठा समाज से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।
वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार मराठा समाज की मांगों को लेकर सकारात्मक है और आपसी चर्चा से रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई।
मराठा समाज के इस आंदोलन ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है और अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।
Manoj jarange azad maidan protest in mumbai will not leave the ground until decision is taken on maratha reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












