बीजेपी विधायक आशीष शेलार को फोन पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें कौन है ?

Maharashtra
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री आशीष शेलार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ओसामा शमशेर खान (48) के रूप में हुई है। आगे की जांच के लिए आरोपी को क्राइम ब्रांच बांद्रा पुलिस को हैंड ओवर करेगी। 

पुलिस के मुताबिक, विधायक आशीष शेलार का कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार दो अज्ञात फोन नंबर से धमकियां मिल रही थी। इसकी जानकारी इन्होंने मुंबई पुलिस कमिशनर को दी थी। वहींस इन्होंने गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल को भी पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की बात कही थी।

पुलिस ने शुरु की जांच

इसके बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है की यह कौन है और इसने धमकी क्यों दी थी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com