Maharashtra में आज राज्यव्यापी स्कूल बंद, 25 हजार स्कूलों पर होगा सीधा असर

Maharashtra में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर 5 दिसंबर को स्कूल बंद आंदोलन घोषित किया है। लगभग 25 हजार स्कूल प्रभावित होंगे। वहीं नकली आईडी घोटाले में रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्ट गिरफ्तार किए गए।
Teachers Strike
महाराष्ट्र में आज स्कूल बंद (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Teachers Strike In Maharashtra: शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज शुक्रवार को राज्यव्यापी स्कूल बंद आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। इस आंदोलन को लेकर शिक्षा निदेशालय सकते में आ गया है।

आदेश पारित किया गया है कि आंदोलन में शामिल होने वालों पर कार्रवाई होगी और उनका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। इधर नाशिक सिटी इकोनॉमिक ऑर्फस विंग ने नकली आईडी बनाकर सरकार को धोखा देने के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन नितिन उपासनी को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य के निजी सहायता प्राप्त, आंशिक रूप से सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपल, टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 दिसंबर को 'स्कूल बंद' आंदोलन का आह्वान किया है।

उनकी मांगों में पुरानी पेंशन लागू करना, टीईटी अनिवार्यता, ऑनलाइन व गैर-एकेडमिक काम का बोझ खत्म करना, रिवाइज्ड एश्योर्ड प्रोग्रेस स्कीम लागू करना और शिक्षा क्षेत्र में ठेकेदारी बंद करना जैसी कई प्रमुख मांगें शामिल हैं। राज्य के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

25 हजार स्कूलों पर पड़ेगा असर

राज्य के करीब 25 हजार स्कूल बंद रहेंगे। यह राज्य के कुल स्कूलों का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा है। आंदोलन के कारण स्कूलों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। इस पर शिक्षा निदेशालय ने स्कूल बंद रखने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी के शिक्षा निदेशक डॉ महेश पालकर ने आंदोलन में शामिल होने वाले प्रिंसिपल्स, टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की एक दिन की सैलरी काटने का आदेश दिया है।

शिक्षा अधिकारी उपासनी गिरफ्तार

नासिक सिटी इकोनॉमिक ऑफेंस बिंग ने नकली आईडी बनाकर सरकार को धोखा देने और पैसे का नुकसान पहुंचाने के मामले में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन नितिन उपासनी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला है कि डिविजनल डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के ऑफिस के अकाउंट्स ऑफिसर उदय पंचभाई और सुपरिटेंडेंट 7 राजमोहन शर्मा और दूसरे कर्मचारियों ने मिलकर यह घोटाला किया था। इस में नाशिक रोड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच में दूसतावेजों व अन्य जानकारियों के आधार पर उपासनी के जुर्म में शामिल होने का पता चला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com