नेताओं की कलाई पर सजी राखी! CM फडणवीस, धनंजय मुंढे, आशीष शेलार और उद्धव ठाकरे के रक्षाबंधन की 7 सुंदर तस्वीरें

Maharashtra Politicians Raksha Bandhan: महाराष्ट्र के नेताओं की कलाई पर राखी सजी है। रक्षाबंधन पर देवेंद्र फडणवीस, धनंजय मुंढे, आशीष शेलार और उद्धव ठाकरे की बहनों संग 7 खूबसूरत और खास तस्वीरें देखें।
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
देवेंद्र फडणवीस और धनंजय मुंढे(सोर्स: एआई फोटो)
Updated on

Raksha Bandhan Celebration: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में स्नेह और आत्मीयता का अनूठा रंग देखने को मिला। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने अपनी बहनों के साथ इस पवित्र त्यौहार को बेहद धूमधाम से मनाया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, धनंजय मुंढे, आशीष शेलार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की कलाई पर जब उनकी बहनों ने रक्षासूत्र बांधा, तो राजनीतिक मंच पर पारिवारिक प्रेम और विश्वास की एक खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई। इस खास मौके पर बहनों का आशीर्वाद, हंसी-ठिठोली और स्नेह से भरे इन यादगार पलों की 7 सबसे सुंदर तस्वीरें आपके लिए प्रस्तुत हैं।

maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
इस पहली तस्वीर में विधायक श्वेता महाले पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राखी बांधकर इस पवित्र त्योहार की शुरुआत करती नजर आ रही हैं। यह पल भाई-बहन के उसी गहरे स्नेह, विश्वास और आत्मीयता को दर्शाता है, जो दोनों के रिश्ते को बेहद खास बनाता है।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उत्तर महाराष्ट्र की उन लाडली आदिवासी बहनों की ओर से प्रेम और विश्वास के धागे को देवेंद्र फडणवीस की कलाई पर बांधा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के आत्मनिर्भर बनने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
धनंजय मुंढे को उनकी स्नेही बहन आदिती तटकरे ने रक्षाबंधन पर राखी बांधी। दोनों के बीच की आत्मीयता और हंसी-ठिठोली भरा रिश्ता इस खूबसूरत पल में साफ झलकता है। यह तस्वीर न केवल त्यौहार की उमंग बल्कि उनके आपसी प्रेम और आत्मीय संबंधों को भी बयां करती है।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
यह तस्वीर पुणे की है, जहां धनंजय मुंढे अपनी बहन प्रमिलाताई से राखी बंधवाकर त्योहार मना रहे हैं। इस दौरान बहन ने उनके उत्तरोत्तर विकास, प्रगति के ग्राफ को बढ़ाने और निरंतर जनसेवा करने के लिए मंगलकामनाएं व आशीर्वाद दिए।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
इस तस्वीर में मुंबई के भीतर एक बेहद खास पारिवारिक और राजनीतिक मिलाप दिख रहा है, जहां धनंजय मुंढे को उनकी बहन- कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंढ़े ने स्नेहपूर्वक राखी बांधी और रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। (सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
इस मनमोहक तस्वीर में एडवोकेट आशीष शेलार की बहन वैशाली रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनका पारंपरिक आरती कर रही हैं और उनकी कलाई पर राखी बांध रही हैं। शेलार ने इस पल को साझा करते हुए लिखा कि बहन का यह प्रेम भरा आशीर्वाद शब्दों से परे है।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians raksha bandhan celebration photos fadnavis munde thackeray
इस अंतिम और महत्वपूर्ण तस्वीर में शिवसेना (यूबीटी) की फायरब्रांड महिला नेता सुषमा अंधारे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हुई दिखाई दे रही हैं, जो उनके बीच के पारिवारिक व राजनीतिक स्नेह को रेखांकित करता है।(सोर्स: सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com