बस यात्रियों के लिए राहत: MSRTC ने दीपावली के लिए किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया रद्द

Maharashtra ST Bus: महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली के दौरान MSRTC की एसटी बसों में प्रस्तावित 15 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी को रद्द कर दिया है, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Major relief for ST bus passengers during Diwali
एसटी बस सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली पर एसटी बसों का किराया 15% नहीं बढ़ेगा।

  • 1 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित किराया वृद्धि रद्द।

  • महंगाई और सूखे के चलते यात्रियों को राहत।

Maharashtra MSRTC ST Bus Fare Update: महाराष्ट्र में दिवाली से पहले एसटी बसों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने त्योहारी सीजन के दौरान बस किराये में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।

परिवहन मंत्री और निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने 15 अक्टूबर को यह फैसला लिया। इससे दिवाली पर गांव जाने वाले यात्रियों को टिकट के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

1 नवंबर से 15 नवंबर तक बढ़ना था किराया

आमतौर पर दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और परिचालन खर्च को देखते हुए एसटी बसों के किराये में अस्थायी बढ़ोतरी की जाती है। इस साल भी 1 नवंबर से 15 नवंबर के बीच किराये में 15 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के पास भेजा गया था। हालांकि, आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

महंगाई और सूखे का दिया हवाला

प्रताप सरनाईक ने कहा कि महंगाई से परेशान परिवारों और सूखे का सामना कर रहे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। त्योहारों के दौरान किराया बढ़ने से आम यात्रियों का बजट बिगड़ सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी लोगों को राहत देना है, न कि उनकी मुश्किलें बढ़ाना।

Major relief for ST bus passengers during Diwali
महाराष्ट्र माथाडी कामगार परीक्षा में धांधली का आरोप, सुषमा अंधारे ने उठाये सवाल, रद्द करने की मांग

एसटी के घाटे के लिए तलाशे जाएंगे दूसरे विकल्प

मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की वित्तीय समस्याओं का समाधान दूसरे तरीकों से खोजा जाएगा। निगम की लालपरी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विद्यार्थियों, मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए परिवहन का प्रमुख साधन है। ऐसे में बस सेवाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती बनाए रखना जरूरी है।

जुलाई में बढ़ा था किराया

महाराष्ट्र एमएसआरटीसी ने इससे पहले जुलाई 2026 में परिचालन खर्चों का हवाला देते हुए किराये में 13.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। वहीं, गणेशोत्सव के दौरान अतिरिक्त 30 प्रतिशत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी सामने आया था, लेकिन यात्रियों के विरोध के बाद इसे वापस ले लिया गया था।

Major relief for ST bus passengers during Diwali
महाराष्ट्र माथाडी कामगार परीक्षा में धांधली का आरोप, सुषमा अंधारे ने उठाये सवाल, रद्द करने की मांग

दिवाली पर यात्रियों को मिलेगी राहत

15 प्रतिशत की प्रस्तावित बढ़ोतरी रद्द होने से रोजाना एसटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों और दिवाली पर अपने गांव जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। अब यात्रियों को त्योहार के दौरान प्रस्तावित अतिरिक्त किराये की चिंता नहीं करनी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com