महाराष्ट्र के केवल 58% विधायक ही दे सकते हैं स्नातक चुनाव में वोट, जानिए शैक्षणिक पात्रता का पूरा लेखा-जोखा

Maharashtra MLA Education Qualification: ADR रिपोर्ट के अनुसार राज्य के केवल 58% विधायक ही विधान परिषद के स्नातक चुनाव में वोट देने के योग्य हैं। जानिए महायुति और MVA के दलों का शैक्षणिक लेखा-जोखा।
maharashtra mlas education qualification graduate mlc election voting eligibility
महाराष्ट्र के नेता(सोर्स: डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र के 288 में से केवल 58 प्रतिशत विधायक ही स्नातक चुनाव में मतदान के पात्र हैं।

  • एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 168 विधायक स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त हैं।

  • महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों के लगभग आधे से अधिक विधायक ग्रेजुएट हैं।

Maharashtra MLA Graduate MLC Election Voting Eligibility: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने वाले 288 विधायकों को लेकर ADR की विस्तृत रिपोर्ट में कई दिलचस्प और महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हुए हैं। राज्य की कमान संभालने वाले जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण करें तो एक विशेष बात सामने आती है महाराष्ट्र के कुल 288 विधायकों में से केवल 58% विधायक मतलब 168 विधायक ही विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में मतदान करने के लिए शैक्षणिक रूप से योग्य हैं।

स्नातक चुनाव और वोट डालने के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव आम चुनावों से अलग होते हैं। इसमें मतदान करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए विशिष्ट पात्रता मानदंड होते हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: मतदाता का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उससे उच्च डिग्री धारक होना अनिवार्य है।

  • समय सीमा: स्नातक की डिग्री प्राप्त किए कम से कम 3 वर्ष का समय पूरा हो चुका होना चाहिए।

  • पंजीकरण: संबंधित क्षेत्र की स्नातक मतदाता सूची में आवेदक का नाम पंजीकृत होना आवश्यक है।

सरल शब्दों में कहें तो, जो व्यक्ति कम से कम स्नातक नहीं है, वह स्नातक चुनाव में वोट नहीं डाल सकता चाहे वह राज्य का विधायक ही क्यों न हो।

शैक्षणिक आधार पर कितने विधायक हैं एलिजिबल?

ADR द्वारा महाराष्ट्र के विधायकों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के अनुसार-

  • कुल विधायक: 288

  • स्नातक या उससे अधिक शिक्षित विधायक: 168 (58%)

  • स्नातक से कम योग्यता वाले विधायक: 120 (42%)

इस आंकड़े का अर्थ यह है कि महाराष्ट्र विधानसभा के 288 सदस्यों में से केवल 168 विधायक ही स्नातक या उससे उच्च डिग्री रखते हैं और वे स्नातक चुनावों में मतदान की शैक्षणिक पात्रता शर्त को पूरा करते हैं। शेष 42% विधायक जो 10वीं, 12वीं, 8वीं या अन्य स्तर तक शिक्षित हैं इस चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र नहीं हैं।

चुनाव मैदान के उम्मीदवार बनाम चुने गए विधायक

रिपोर्ट में उम्मीदवारों और अंततः जीत हासिल करने वाले विधायकों की शिक्षा के बीच एक दिलचस्प तुलना भी देखने को मिलती है। चुनाव लड़ने वाले कुल 4,144 उम्मीदवारों में से 1,829 (44%) उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक शिक्षित थे।

चुनाव जीतने वाले 288 विधायकों में स्नातक या उच्च शिक्षित प्रतिनिधियों का दायरा बढ़कर 58% (168 विधायक) हो गया। अर्थात्, चुनावी दौड़ में शामिल सामान्य उम्मीदवारों की तुलना में विधानसभा पहुंचने वाले विजेताओं में उच्च शिक्षित प्रतिनिधियों का अनुपात अधिक रहा।

maharashtra mlas education qualification graduate mlc election voting eligibility
लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राजनीतिक दलों के चुनिंदा विधायकों का शैक्षणिक स्तर

भाजपा: देवेंद्र फडणवीस (Graduate Professional), चंद्रकांत पाटिल (Graduate), सुधीर मुनगंटीवार (Post Graduate), मंगल प्रभात लोढा (Graduate Professional), गिरिश महाजन (12th Pass)।

शिवसेना: एकनाथ शिंदे (Graduate), नीलेश राणे (Doctorate), संजय शिरसाट (12th Pass), प्रताप सरनाईक (10th Pass)।

एनसीपी: अजित पवार (12th Pass), हसन मुश्रीफ (Graduate), दिलीप वलसे पाटील (Post Graduate), छगन भुजबल (10th Pass)।

कांग्रेस: अमित देशमुख (Graduate Professional), डॉ. नितिन राऊत (Doctorate), विजय वडेट्टीवार (10th Pass), नाना पटोले (12th Pass)।

शिवसेना - यूबीटी: आदित्य ठाकरे (Graduate Professional), भास्कर जाधव (10th Pass), सुनील प्रभु (12th Pass)।

एनसीपी - शरदचंद्र पवार: जयंत पाटील (Graduate Professional), रोहित पवार (Graduate Professional), संदीप क्षीरसागर (Graduate)।

maharashtra mlas education qualification graduate mlc election voting eligibility
एप्सटीन के बाद अब फ्रेंडशिप फाइल है... वायरल ऑडियो क्लिप पर राज ठाकरे का बड़ा हमला

पढ़ाई के पैमाने पर कौन सा दल कितना आगे?

महायुति: भाजपा (60.9%), अजित पवार की एनसीपी (61.9%) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना (59.6%) तीनों प्रमुख सत्तारूढ़ दलों के लगभग 60% विधायक स्नातक या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।

महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस के 62.5%, शिवसेना (UBT) के 50% और शरद पवार की एनसीपी (NCP-SP) के 50% विधायक ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षित हैं।

राज्य के कुल 288 विधायकों में से 168 विधायक (58%) स्नातक या उससे उच्च डिग्री धारक हैं, जो विधान परिषद के स्नातक चुनाव में मतदान के लिए शैक्षणिक रूप से योग्य हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com