-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Cgd Project Png Gas Approval Policy Fast Track
एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी को बढ़ावा, सरकार ने आसान की अनुमति प्रक्रिया
- Written By: अपूर्वा नायक
Piped Natural Gas Expansion News: महाराष्ट्र सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना को तेज करने के लिए अनुमति प्रक्रिया सरल कर दी है। अब 24 घंटे में मंजूरी मिलेगी।

पीएनजी गैस सप्लाई (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra CGD Project PNG Gas Approval Policy: केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, पूरे राज्य में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना को तेजी देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि 30 जून तक आवश्यक सभी अनुमतियां प्राप्त होने का अनुमान रखते हुए काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में एलपीजी के उपयोग पर प्रतिबंध होने के कारण, वैकल्पिक ईंधन के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति बढ़ाने पर सरकार का जोर है। इसके लिए विभिन्न अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और 24 घंटे के भीतर अनुमति देने के आदेश जारी किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
खास बात यह है कि पीएनजी परियोजनाओं के लिए स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की अनुमति की शर्त को हटा दिया गया है और विभिन्न शुल्क भी माफ किए गए हैं। सीजीडी की पाइपलाइन जिस क्षेत्र से गुजरेगी, वहां घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग के लिए पीएनजी की आपूर्ति की अनुमति दी जाएगी, यह भी भुजबल ने स्पष्ट किया। इस बीच, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पीएनजी आपूर्ति किस कंपनी द्वारा की जाएगी, इसकी जानकारी भी सामने आई है।
पीएनजी मीथेन से बना एक स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन है। इसकी यात्रा जमीन के नीचे स्थित प्राकृतिक भंडारों से शुरू होती है, जहां से इसे ड्रिलिंग द्वारा निकाला जाता है। शुरुआत में अशुद्ध होने के कारण, इसे प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाकर कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर जैसे तत्वों से मुक्त किया जाता है।
ये भी पढ़ें :- नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
अधिकृत PNG कंपनी
पालघर, ठाणे ग्रामीण – गुजरात गैस
ठाणे सिटी – महानगर गैस
रायगढ़ – महानगर गैस
पुणे जिला – टोरेंट गैस
पुणे शहर – महाराष्ट्र नेचुरल गैस
रत्नागिरी – महानगर गैस
सोलापुर – आईएमसीएल
कोल्हापुर – एपीओआईएल गैस
मुंबई व बृहन्मुंबई – महानगर गैस
अहिल्यानगर – बीपीसीएल
छत्रपति संभाजीनगर – बीपीसीएल
धुलिया, नाशिक- महाराष्ट्र नेचुरल गैस
लातूर, धाराशिव – महानगर गैस
सांगली, सातारा – बीपीसीएल
सिंधुदुर्ग – महाराष्ट्र नेचुरल गैस
बुलढाना, नांदेड़, परभणी – महाराष्ट्र नेचुरल गैस
बीड, जालगांव, जालना -आईओसीएल
अकोला, हिंगोली, वाशिम – अदाणी टोटल
अमरावती, यवतमाल – अदाणी टोटल
चंद्रपुर, वर्धा मेधा – सिटी गैस
नागपुर – एचसीजी
भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली – अदाणी टोटल
नंदूरबार – अदाणी टोटल
Maharashtra cgd project png gas approval policy fast track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














