BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों के चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, 15 जनवरी को होगा मतदान

Maharashtra Municipal Corporations Polls: बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों की चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। 15 जनवरी को होगा मतदान होगा। वहीं 16 जनवरी को नतीजों की घोषणा होगी।
BMC Election 2026
बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Municipal Corporations Election Dates: महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित महानगरपालिका चुनावों की तारीखों का आखिरकार ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अनुसार, सभी महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। वहीं नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर BMC चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, क्योंकि इसे राज्य की राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। आयोग ने सभी महानगरपालिकाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, मतदान केंद्रों की निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन चुनावों के नतीजे महाराष्ट्र की शहरी राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पूरा शेड्यूल यहां जानें

  • नॉमिनेशन फाइल करना: 23 दिसंबर-30 दिसंबर
  • फाइल किए गए नॉमिनेशन की जांच: 31 दिसंबर
  • उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख: 2 जनवरी 2026
  • चुनाव चिह्न का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची: 3 जनवरी
  • वोटिंग की तारीख: 15 जनवरी 2026
  • वोटों की गिनती: 16 जनवरी 2026

EVM से होगा चुनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के जरिए होंगे।

11 लाख डुप्लीकेट वोटर

कमिश्नर ने यह भी बताया कि वेरिफिकेशन के दौरान मुंबई की वोटर लिस्ट में लगभग 11 लाख डुप्लीकेट एंट्री पाई गईं। कमिश्नर ने यह भी कहा कि BMC ने डुप्लीकेट वोटर रिकॉर्ड की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए एक खास सॉफ्टवेयर सिस्टम बनाया है।

वोटरों के लिए 'मतदाधिकार' ऐप

नागरिकों को अपनी जानकारी वेरिफाई करने में मदद करने के लिए, वोटरों को SEC की वेबसाइट पर अपना नाम चेक करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, चुनाव से पहले नागरिकों के लिए आसानी से अपना नाम खोजने के लिए 'मतदाधिकार' मोबाइल एप्लिकेशन उपलब्ध कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com