जानें कहां है रविवार को मेगा ब्लॉक, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Mega Block News mumbai
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई मंडल पर रविवार (Sunday) को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों  के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) संचालित करेगा। सुबह 8.37 बजे से शाम 4.36 बजे तक ठाणे (Thane) से छूटने वाली डाउन स्लो-सेमी फास्ट सेवाओं को दिवा और कल्याण (Kalyan) स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो डोंबिवली (Dombivli) स्टेशन पर रुकेगी। 

सुबह 8.51 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो-सेमी फास्ट सेवाएं कल्याण और दिवा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएगी जो डोंबिवली स्टेशन पर रुकेगी और दिवा स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी।

हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.43  बजे तक

सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी /वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली और सीएसएमटी  से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं 

ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति है।

चर्चगेट- मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

ट्रैक, सिगनलिंग और ओवर हैड उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे के चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच रविवार को सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक अप और डाउन धीमी लाइनों पर जम्बो ब्लॉक होगा। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान अप और डाउन धीमी लाइन की सभी उपनगरीय ट्रेनों को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा। ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com