- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Kandivali Project Owners Found Homes In Kandivali Atul Bhatkhalkar
कांदिवली के प्रकल्पग्रस्तों को कांदिवली में मिले घर : अतुल भातखलकर
- Written By: गोविंद आर्य

मुंबई. पोईसर नदी चौड़ीकरण योजना में प्रभावित हो रहे कांदिवली पूर्व के पोईसर, हनुमाननगर परिसर के सैकड़ों झोपड़ीधारकों को चेंबूर और माहुल भेजने और माहुल के झोपड़ीधारकों को मुंबई कांदिवली के परिसर में लाने के अन्यायकारक निर्णय से कांदिवली के सैकड़ों परिवार बेहद परेशान हैं।
कांदिवली की प्रकल्प बाधित जनता ने स्थानीय विधायक से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसको लेकर स्थानीय विधायक ने बताया कि यह निर्णय मुंबई के पालकमंत्री आदित्य ठाकरे के दबाव के कारण लिया गया है। इस निर्णय के विरोध में भाजपा मुंबई प्रभारी व विधायक अतुल भातखलकर के नेतृत्व में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक सुनील राणे की प्रमुख उपस्थिति में हनुमान नगर में धरना आंदोलन किया गया।
पालकमंत्री आदित्य ठाकरे के तुगलकी फरमान का विरोध
आंदोलन के दौरान विधायक अतुल भातखलकर ने बताया कि कांदिवली विधानसभा क्षेत्र में करीब 818 पीएपी का घर होने के बावजूद पालकमंत्री आदित्य ठाकरे ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए कांदिवली की जनता को चेम्बूर भेजने का निर्णय लिया है, जो बेहद अन्यायपूर्व है। सरकार का यह निर्णय सिर्फ तानाशाही पूर्ण है। इस निर्णय के खिलाफ कांदिवली की जनता के साथ मिलकर स्थानीय विधायक अतुल भातखलकर जनता को न्याय दिलाए जाने तक आंदोलन करने पर मजबूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ते तापमान से झुलसा जनजीवन, अंगारों जैसी सड़कें, नागपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान, पूर्व बर्धमान और हुगली सबसे आगे
Tehran Wedding: मुनीरिया चौक पर निकाह, युद्ध और तनाव के बीच तेहरान में प्रदर्शनकारी बने बाराती
नासिक में ACB का बड़ा प्रहार, जिला परिषद के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विधायक अतुल भातखलकर ने बताया कि निर्णय वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे स्थित बाल डोंगरी एसआरए प्रोजेक्ट में 100 पीएपी के फ्लैट उपलब्ध हैं, जबकि त्रिवेणी नगर में 64 पीएपी के फ्लैट, अप्पापाड़ा में 584 फ्लैट, संभाजी अकुर्ली रोड पर 50 फ्लैट के अलावा बाल्मीकि हनुमान नगर में 20 पीएपी के फ्लैट उपलब्ध हैं, लेकिन उसके बावजूद कांदिवली की पोइसर नदी प्रभावित जनता को चेम्बूर और माहुल में घर देने की बात सरकार कर रही है। जबकि माहुल के प्रभावित लोगों को कांदिवली में एसआरए फ्लैट देने की बात कर रही है। सरकार आखिर क्यों कांदिवली की प्रभावित जनता को चेम्बूर और माहुल भेज रही है, इसका कारण क्या है।
सत्ता में बैठने के बाद ईमानदारी से काम करना पड़ता है, लेकिन सरकार सिर्फ तानाशाही कर तुगलकी फरमान सुना रही है। सरकार से हमने 2011 तक के लोगों को वैध मानकर उनको घर देने की मांग की है। भातखलकर ने कहा कि आंदोलन हमारा अधिकार है जो हम करते रहेंगे, यह सरकार लातों की भूत है या बातों की भूत है, अगर बातों से नहीं मानी तो हम लात मारकर भगा देंगे।
उत्तर मुंबई में करेंगे बड़ा आंदोलन : गोपाल शेट्टी
सांसद गोपाल शेट्टी ने बताया कि जब हमारी सरकार थी तो हम उनको मिलकर मना लेते थे, लेकिन अब आघाड़ी सरकार हमारी समस्या नहीं सुनती है तो आने वाले दिनों पूरे उत्तर मुंबई में बड़ा आंदोलन करेंगे, रास्ता रोकेंगे। इससे भी काम नहीं बनता है तो मनपा के अधिकारियों के दफ्तर में घुसेंगे और जनता को न्याय दिलाएंगे।
Kandivali project owners found homes in kandivali atul bhatkhalkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बढ़ते तापमान से झुलसा जनजीवन, अंगारों जैसी सड़कें, नागपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार
Apr 29, 2026 | 10:37 AMबंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान, पूर्व बर्धमान और हुगली सबसे आगे
Apr 29, 2026 | 10:36 AMTehran Wedding: मुनीरिया चौक पर निकाह, युद्ध और तनाव के बीच तेहरान में प्रदर्शनकारी बने बाराती
Apr 29, 2026 | 10:32 AMनासिक में ACB का बड़ा प्रहार, जिला परिषद के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Apr 29, 2026 | 10:31 AMमहारानी का रास्ता रोका…पीठ पर हाथ रखा, Trump की ब्रिटेन की रानी के साथ किया ऐसा काम, मच गया बवाल- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:28 AMDhurandhar 2 Collection: भूत बंगला से टक्कर के बावजूद नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें 41वें दिन की कमाई
Apr 29, 2026 | 10:27 AMHomemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
Apr 29, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM










