पश्चिम रेलवे पर जानें कहां है रविवार को रात्रिकालीन जम्‍बो ब्लॉक

special night traffic block
file
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: ट्रैक, सिग्नलिंग और ऊपरी उपस्‍करों के रख-रखाव के लिए रविवार (Sunday) को रात 12:30 बजे से 4 बजे तक वसई रोड (Vasai Road) और भायंदर (Bhayandar) स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर साढ़े तीन घंटे का जंबो ब्लॉक (Jumbo Block) लिया जाएगा। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान अप और डाउन की कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी।

इसके अलावा बांद्रा और माहिम स्टेशन के बीच कर्व के री-अलाइनमेंट कार्य के लिए रविवार को हार्बर लाइन पर मध्य रेल के ब्लॉक के साथ 10.55 बजे से 4.55 बजे तक अप और डाउन हार्बर लाइनों पर 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। 

ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। चल रहे इस कार्य के कारण सभी डाउन हार्बर ट्रेनें 15 दिनों के लिए माहिम डाउन हार्बर प्लेटफॉर्म पर नहीं रुकेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com