वसई- विरार में बारिश ने किया बेहाल, सड़कों का पानी घरों में घुसा

IMG-20200806-WA0037
Published on: 
Updated on: 
  • जनजीवन अस्त- व्यस्त
  • 48 घंटे में 39 स्थानों पर गिरे पेड़
  • प्रशासन ने दी सतर्क रहने की हिदायत

विरार. वसई-विरार में लगातार बारिश से नदी- नाले सभी उफान पर हैंं. सड़क, गली से लेकर घर के अंदर तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बरसात को लेकर प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है. घरों से अनावश्यक बाहर निकलने से मना किया गया है. शहर के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैंं. जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.पिछले 48 घंटे में तेज हवाओं के साथ बरसात कारण 39 स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी है, वहीं 19 सांपोंं को पकड़ कर उन्हें जंगल में छोड़ा जा चुका है, जबकि 2 स्थान पर आग की घटना हुई है. 

इन इलाकों में भरा पानी

वसई- विरार क्षेत्र में बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया. तूलिंज पुलिस स्टेशन, सेंट्रल पार्क, नागिन दास, आचोले मार्ग, सनसिटी, नीलेगाव, एवरसाइन, मनवेलपाड़ा, विरार पश्चिम स्थित पुराना विवा कॉलेज मार्ग, प्रगति नगर हाई टेंशन मार्ग, नालासोपारा पश्चिम ब्रिज के आसपास का पूरा इलाका, बस डिपो, आचोले स्थित तलाठी कार्यालय मार्ग, नालासोपारा पूर्व स्थित टिकट विंडो से एवरसाइन जाने वाला मार्ग, चौधरी कम्पाउन्ड, वसई फाटा बखार, सातीवली मार्ग, वाकनपाडा सहित कई अन्य इलाकों में बरसात का पानी जमा होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

 19 विषैले सांप पकड़े गए 

अग्निशमन विभाग अधिकारी दिलीप महादेव पालव के अनुसार लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार और बुधवार की रात तक 39 स्थान पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी, जिसके कारण कुछ स्थानों पर आवागमन बाधित हुआ था. जिसे कर्मचारियों ने हटाकर रास्ते को पुनः चालू किया. 19 विषैले सांपोंं को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया. इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है. 

2 स्थानों पर लगी आग

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को वसई के सनसिटी व वसई गांव स्थित ताम तालाब इलाके में आग लगी थी, जिसे विभाग के कर्मचारियों ने बुझा दिया. हालांकि इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

Navbharat Live
navbharatlive.com