IIT Bombay Student Case: यूथ कांग्रेस की प्रोफेसर डूला और केदारे को गिरफ्तार करने की मांग

IIT Bombay Student Case: आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में यूथ कांग्रेस ने प्रोफेसर डूला और केदारे की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस व आईआईटी प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
IIT Bombay Student Case: Youth Congress demands the arrest of Professors Doola and Kedare
यूथ कांग्रेस शिष्टमंडल फोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Youth Congress National President Uday Bhanu Chib Demand: आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे को संस्थान के प्रोफेसरों द्वारा जातिगत एवं मानसिक प्रताड़ना दिए जाने के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। साहिल की आत्महत्या के लिए प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण डूला जिम्मेदार हैं, इ

सलिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, यह मांग यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने की है। गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि साहिल के मामले में एक अन्य प्रोफेसर केदारे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुंबई के सह पुलिस आयुक्त शर्मा से की मुलाकात

उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक इन दोनों प्रोफेसरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। चिब ने कहा कि जब तक साहिल को न्याय नहीं मिलता, तब तक युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन ने कहा कि साहिल एक बेहद प्रतिभाशाली छात्र था और उस पर नकल करने का लगाया गया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद था।

IIT Bombay Student Case: Youth Congress demands the arrest of Professors Doola and Kedare
मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर रात भर चलेगी मेट्रो 3, विसर्जन श्रद्धालुओं के लिए MMRC और BMC की विशेष व्यवस्था

पहली बेंच पर बैठकर कोई नकल कैसे कर सकता है। संस्थान ने बिना किसी जांच के उस पर आरोप लगाया और बाद में अपना बयान वापस लेते हुए माफी भी मांगी। चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में मुंबई के सह पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा से मुलाकात की और संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी

साहिल वाकोड़े की मौत से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की फिलहाल पुलिस तथा आईआईटी मुंबई शहर की अलग-अलग जांच चल रही है। इसलिए प्रोफेसरों पर लगाए गए जातिगत उत्पीड़न या आत्महत्या के लिए जिम्मेदारी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com