-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Hoardings Will Be Installed Near Coastal Road Uddhavs Shiv Sena Opposed
कोस्टल रोड के पास लगेंगे होर्डिंग, उद्धव की शिवसेना ने किया विरोध, ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र की महायुति सरकार कोस्टल रोड के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाने की तैयारी कर रही है। ऐसा दावा शिवसेना (उद्धव गुट) ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर किया है। आदित्य ठाकरे ने इसके विरोध में मुंबई मनपा के आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी को भी पत्र लिखा है।

मनपा आयुक्त काे लिखा पत्र और आदित्य ठाकरे (सोर्स: एक्स@AUThackeray)
मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार कोस्टल रोड के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाने की तैयारी कर रही है। ऐसा दावा शिवसेना (उद्धव गुट) ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर किया है। इस बारे में पूर्व पर्यावरण मंत्री एवं शिवसेना उद्धव गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा है कि “हमें मिली जानकारी के अनुसार, शिंदे-भाजपा सरकार हाजी अली और ब्रीच कैंडी के पास एमर्सन पार्क / कोस्टल रोड के पास बगीचों के खुले स्थानों में बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगाने की योजना बना रही है।” आदित्य ठाकरे ने इसके विरोध में मुंबई मनपा के आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी को भी पत्र लिखा है।
विधायक आदित्य ठाकरे ने पत्र में दावा किया है कि मुंबई कोस्टल रोड शिवसेना (यूबीटी) का एक ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ था, दुर्भाग्य से मौजूदा महायुति सरकार ने इसे पूरा करने में उदासीनता दिखाई तथा इस दौरान लागत में भारी वृद्धि होने के बाद कुछ टुकड़ों में काम शुरू किया गया। अब पता चला है कि उसी कोस्टल रोड से सटे खुले स्थानों और तटीय सड़क के आस-पास के बागों में सरकार ने कई ‘होर्डिंग्स’ को मंजूरी दी है। ये शिवसेना उद्धव गुट की ‘होर्डिंग-मुक्त कोस्टल रोड’ की संकल्पना के खिलाफ है। यह सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए उस हलफनामे का भी स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें कोस्टल रोड के व्यावसायिक दोहन नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया था।
आम्हाला मिळालेल्या माहितीप्रमाणे हाजी अली आणि अमरसन्स पार्क / ब्रीच कँडी जवळील कोस्टल रोड जवळच्या गार्डन्सच्या मोकळ्या जागांवर मोठ्या प्रमाणात होर्डिंग्स उभारण्याची योजना मिंधे-भाजप राजवट राबवण्याच्या प्रयत्नात आहे. परंतु त्यापुर्वी हा विचार करा, • त्यांनी कोस्टल रोडला उशीर… pic.twitter.com/rQ4rgdpRVw — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) August 4, 2024
ठेकेदार मित्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने पत्र में आरोप लगाया है कि बीजेपी के ठेकेदार मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए कोस्टल रोड से सटे टाटा गार्डन और हाजी अली गार्डन में कई होर्डिंग्स को मंजूरी दी गई है। ये दोनों स्थान ‘तटीय विनियमन क्षेत्र’ (सीआरजेड) 2 के अंतर्गत आते हैं और ये उद्यान हैं जहां बच्चे और वरिष्ठ नागरिक दिन भर घूमते रहते हैं। होर्डिंग्स को मंजूरी देकर नागरिकों की जान खतरे में डाली जा रही है।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव के समय कहां थे? कार्यकर्ताओं से अजित पवार का सवाल
सम्बंधित ख़बरें
हमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
उद्धव और आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करो! आखिर गुणरत्न सदावर्ते ने क्यों दी पुलिस कमिश्नर को सीधी चेतावनी?
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल भेजने की घटना पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर
मनपा आयुक्त को चेतावनी
आदित्य ठाकरे ने मनपा आयुक्त को चेतावनी देते हुए पत्र में लिखा है कि इन होर्डिंग से मुंबई मनपा को मामूली राजस्व मिलेगा। जबकि महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर चक्रवातों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तटीय सड़क के किनारे होर्डिंग की अनुमति देने से जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। यदि घाटकोपर हादसे जैसी कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार आप होंगे। इसके अलावा मांग की है कि दरों में भारी अंतर होने के कारण इस टेंडर में घोर वित्तीय अनियमितताएं भी दर्शाई गई हैं और टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है, इसलिए इन अनुबंधों को तुरंत रद्द करें और वित्तीय अनियमितताओं के लिए इन दोनों निविदाओं की विस्तृत जांच करें।
यह भी पढ़ें:- राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली पहुंचेंगे शरद-उद्धव, महाराष्ट्र चुनाव के लिए बनेगी रणनीति
Hoardings will be installed near coastal road uddhavs shiv sena opposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMखंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
Jul 24, 2026 | 10:54 PMमहाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 24, 2026 | 10:50 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Jul 24, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














