-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Hindi Controversy Divert Attention Congress Prithviraj Chavan Allegation
मूल मुद्दों से भटकाने का तरीका हैं हिंदी विवाद, कांग्रेस नेता ने लगाया बड़ा आरोप
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस आंदोलन पर अब कांग्रेस नेता का भी बयान सामने आ गया है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने इसे मूल मुद्दे से भटकाने का तरीका बताया हैं।

पृथ्वीराज चव्हाण (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के खिलाफ विद्रोह बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने आरोप लगाया है कि मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए महाराष्ट्र में हिंदी भाषा ‘थोपने’ को लेकर विवाद भड़काया जा रहा है। उन्होंने भाषा विवाद के बजाय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर ध्यान देने की ओर जोर दिया।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने चव्हाण ने शिक्षा के लिए बजट आवंटन में भारी कटौती का दावा करते हुए कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। चव्हाण ने शुक्रवार को कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिक्षा पर बजटीय आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए। अंग्रेजी और हिंदी थोपने पर विवाद अप्रासंगिक हैं और मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।”
आईआईटी में शिक्षकों के 41 प्रतिशत पद खाली
पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि महाराष्ट्र में आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में शिक्षकों के 41 प्रतिशत पद खाली हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, कृषि विश्वविद्यालयों में 70 प्रतिशत रिक्तियां नहीं भरी गई हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
गलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
भाषा विवाद तब शुरू हुआ जब राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह एक संशोधित आदेश जारी किया जिसमें ये कहा गया कि हिंदी को कक्षा एक से पांचवीं तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में छात्रों को ‘‘सामान्य तौर पर” तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। हालांकि, हिंदी का विकल्प बाध्यकारी नहीं है। विपक्षी दलों ने इस कदम को तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को थोपना करार दिया है।
कोविड अनुदान घोटाला, नासिक में 137 मामलों में डबल भुगतान, वसूली नहीं तो होगी FIR
शरद पवार गुट ने दिया समर्थन
मराठी भाषा के नाम पर उपजे इस भाषा विवाद ने बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस विवाद ने अलग हो चुके चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे को एकजुट कर दिया है। शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) पांच जुलाई को मुंबई में एक संयुक्त मोर्चा निकालेंगे। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी-एसपी) ने विरोध मार्च को अपना पूरा समर्थन दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hindi controversy divert attention congress prithviraj chavan allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMUP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMPriyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Aug 05, 2026 | 02:03 PMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
Aug 05, 2026 | 01:57 PMमहाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














