प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ भागे ढोंगी लौहपुरुष! सपकाल का शाह पर हमला, VIDEO पोस्ट कर गृह मंत्री को बताया भगौड़ा

Amit Shah Press Conference: हर्षवर्धन सपकाल ने अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। बैंक घोटाले के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर जाने का दावा करते हुए सपकाल ने वीडियो शेयर कर अमित शाह पर निशाना साधा।
harshwardhan sapkal attacks amit shah over press conference video
हर्षवर्धन सपकाल आौर अमित शाह(सोर्स: एआई फोटाे)
Published on
Updated on

Harshwardhan Sapkal Attacks Amit Shah: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर जबर्दस्त जुबानी जंग छिड़ गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बेहद तीखा और हमलावर रुख अपनाया है।

सपकाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अमित शाह की पत्रकार वार्ता का एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें 'ढोंगी लोहपुरुष' करार दिया और आरोप लगाया कि सवाल सुनते ही गृह मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़कर निकल गए।

harshwardhan sapkal attacks amit shah over press conference video
नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बैंक घोटाले के सवाल पर बैकफुट पर आए गृह मंत्री?

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए दावा किया कि पत्रकार वार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में हुए हजारों करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार पर सीधा सवाल पूछा, तो सहकारिता मंत्री अमित शाह असहज हो गए। सपकाल के मुताबिक, इस तीखे सवाल का सामना करने की ताकत न होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त करने का फैसला किया और वहां से चले गए।

सपकाल ने तंज कसते हुए लिखा कि अपने ही मंत्रालय के अधीन आने वाले सहकारिता क्षेत्र में हुए बड़े घोटाले पर बोलने में जिनके पैर थरथराते हैं और मुंह पर ताला लग जाता है, वे खुद को किस बात का 'लोहपुरुष' कहते हैं? उन्होंने गृह मंत्री के इस कदम को सीधे तौर पर 'मैदान छोड़कर भागना' बताया।

harshwardhan sapkal attacks amit shah over press conference video
2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

सेवा संकल्प या राजनीतिक हथकंडा?

अमित शाह के दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हमला बोलते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यह दौरा कोई 'सेवा संकल्प अभियान' नहीं है, बल्कि राजनीतिक तथा आर्थिक फायदे हासिल करने के लिए रचा गया एक हथकंडा मात्र है। उन्होंने महाराष्ट्र में किसानों की दयनीय स्थिति और राज्य के कई हिस्सों में मंडरा रहे सूखे के संकट का विशेष जिक्र किया।

सपकाल ने मांग रखी कि यदि केंद्रीय गृह मंत्री सचमुच महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना चाहते हैं, तो उन्हें बिना किसी देरी के राज्य के संकटग्रस्त किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और फसल नुकसान झेल रहे किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवजा देने का तत्काल ऐलान करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों को निपटाने और सत्ताधारी महायुति गठबंधन द्वारा उद्योगपतियों को बेशकीमती जमीनें सौंपने जैसे फैसलों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे दौरों का सहारा लिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com