- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ganeshotsav 2025 Mumbai Police High Security Bmc Arrangements For Idol Immersion
मूर्ति विसर्जन में इतने हजार CCTV-पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, BMC ने की खास तैयारी
Mumbai Ganeshotsav 2025: गणेश विसर्जन से संबंधित सड़कों पर 3000 से अधिक यातायात पुलिस कर्मी और 285 महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मूर्ति विसर्जन में इतने हजार CCTV-पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, BMC ने की खास तैयारी
Mumbai News: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 10 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन, शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मूर्तियों के सुचारु विसर्जन के लिए तैयारियां पूरी कर ली है और स्थिति को संभालने के लिए 10,000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर भर में 70 प्राकृतिक जलाशयों और 298 कृत्रिम तालाबों में विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
बीएमसी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घर और सोसाइटी की गणेश मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करें, ताकि प्राकृतिक जलस्रोतों में प्रदूषण कम हो सके। अगस्त से अक्टूबर के मानसून महीनों में मुंबई के समुद्री तटों पर ‘ब्लू बटन जेलीफिश’ और ‘स्टिंगरे’ की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे मूर्ति विसर्जन के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे समुद्री जीवों को नुकसान या परेशानी हो।
2,178 लाइफगार्ड तैनात
बीएमसी ने यह भी सलाह दी है कि यदि जेलीफिश काट ले या कोई अन्य चोट लगे, तो लोग तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा या संबंधित अधिकारियों से चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। बीएमसी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्राकृतिक जलाशयों और कृत्रिम तालाबों पर 2,178 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति में बचाव कार्य के लिए 56 मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थलों पर अग्निशमन वाहन और प्रशिक्षित कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
NEET पेपर लीक मामले में दबोचे गए दो और आरोपी, कहां तक पहुंची CBI जांच, अब तक क्या-क्या हुआ?
तीन दिनों में 1.40 करोड़ LPG बुकिंग…सरकार ने बताया कितनी हुई डिलीवरी, भारत पहुंच रहे गैस से भरे दो जहाज
245 नियंत्रण कक्ष, 129 निरीक्षण टावर
प्रमुख समुद्र तटों पर 1,175 स्टील प्लेट लगाई गई हैं, ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में नहीं फंसें। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में सहायता के लिए लगभग 50 ‘जर्मन राफ्ट’ (एक प्रकार की छोटी नौका) उपलब्ध कराए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर पुष्प और अन्य सामग्री के निस्तारण के लिए 594 ‘निर्माल्य कलश’ लगाए गए हैं।
बीएमसी ने 245 नियंत्रण कक्ष, 129 निरीक्षण टावर, और 42 क्रेन भी तैनात किए हैं। स्थानीय निकाय ने यह भी घोषणा की है कि विसर्जन स्थलों पर 236 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र चालू रहेंगे, जहां 115 एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।
यह भी पढ़ें- 61 वर्षीय साइकलिस्ट दिलीप बीरे को शिवसेना ने किया सम्मानित, आगरा से राजगढ़ तक यात्रा पूर्ण
सरकार ने क्या कहा?
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि लाखों गणेशभक्त विसर्जन के दिन सड़कों पर होंगे। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा। सीएम के आदेश के अनुसारा सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनी जैसे AI कैमरा का भी इस्तेमाल किया जाएगा। -एजेंसी इनपुट के साथ
Ganeshotsav 2025 mumbai police high security bmc arrangements for idol immersion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMLife Stressसे हो गए परेशान ?…घूम आइए ये शानदार जगहें, देंगी आपको ताज़गी भरे पल
May 14, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM












