मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

FIRE
Photo- ANI
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में आग लगने की घटना सामने आ रही है। जानकरी के अनुसार यहां जोगेश्वरी इलाके (Jogeshwari area) के एक फर्नीचर मार्केट (furniture market)  में भीषण आग लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। प्राथमिक जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

https://twitter.com/AHindinews/status/1635161961217560578

https://twitter.com/ANI/status/1635175140878106625

जानकारी के अनुसार फर्नीचर मार्केट में आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले हला धुंआ उठा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। फर्नीचर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बिकराल धर चुकी है।   

Navbharat Live
navbharatlive.com